31 C
Lucknow
Sunday, May 3, 2026

सिद्धार्थनगर में रील के चक्कर में पानी की टंकी में फंसे बच्चे, हेलीकॉप्टर से हुआ रेस्क्यू

सिद्धार्थनगर। यूपी के सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर 16 घंटे से फंसे बच्चों का एयरफोर्स के MI-17 हेलिकॉप्टर (Helicopter) से रेस्क्यू किया। दोनों को गोरखपुर के एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल शनिवार को काशीराम आवास कॉलोनी में 5 बच्चे रील बनाने के लिए 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़े थे। उतरते वक्त सीढ़ी टूट गई। 3 बच्चे नीचे गिर गए।

यह भी पढ़ें-जमीनी विवाद में युवक की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शव रखकर रोड किया जाम

इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। 2 बच्चे रॉड पकड़कर लटक गए। फिर धीरे-धीरे टंकी पर चढ़ गए। टंकी के आसपास दलदल होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं। हाइड्रॉलिक क्रेन मंगाई गई, लेकिन दलदल के कारण क्रेन टंकी तक नहीं पहुंच पाई। इसलिए 150 मीटर सड़क बनाने का काम शुरू किया गया। देर रात तक 120 मीटर तक सड़क बना ली गई।

इस बीच रात करीब 3 बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे काम रोकना पड़ा। हालात देखते हुए प्रशासन ने सेना की मदद मांगी। इसके बाद रविवार सुबह करीब 5.20 बजे एयरफोर्स का MI-17 हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा। दोनों बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। मौके पर डीएम, एडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक एसडीम सीओ सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रेस्क्यू कर सेना के जवान दोनों बच्चों को गोरखपुर ले गए। बताया जाता है कि जिस टंकी पर बच्चे चढ़े थे, वो करीब 26 साल से बंद है। जर्जर होने के चलते उसका इस्तेमाल बंद कर दिया गया था। हालांकि उस पर चढ़ने से रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई बोर्ड या सूचना नहीं दी गई थी।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Helicopter #Siddharthnagar

RELATED ARTICLE