शादी के 24 घंटे के भीतर ही दूल्हा-दुल्हन की मौत, इस हालत में मिले दोनों के शव

सिद्धार्थनगर। जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी (marriage) के महज 24 घंटे के भीतर ही नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे के अंदर फर्श पर दुल्हन की लाश लाल जोड़े में पड़ी मिली, जबकि दूल्हे का शव पत्नी की साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अनोखा प्रदर्शन, की ये मांग

घटना का विवरण:

जनियाजोत गांव निवासी देशराज चौहान (24) और कड़जहवा गांव की अनीता चौहान (22) ने सोमवार, 21 सितंबर को मंदिर में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद घर पर बहुभोज का कार्यक्रम रखा गया था, जो रात 11 बजे तक चला। कार्यक्रम में दोनों काफी खुश थे और उन्होंने डीजे पर डांस भी किया था।

रात 11 बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। मंगलवार सुबह 7 बजे जब दूल्हे की मौसी मीनाक्षी बहू को जगाने पहुंचीं, तो अंदर का नजारा देखकर स्तब्ध रह गईं। दरवाजा खटखटाने पर खुल गया और सामने दोनों के शव पड़े थे। उनकी चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

मई 2027 में तय हुई थी शादी:

दोनों की शादी की तारीख पहले मई 2027 तय की गई थी और जुलाई में सगाई हुई थी। इसके बाद देशराज दिल्ली में पानीपुरी का काम करने चला गया।

करीब 15 दिन पहले वह गांव लौटा और इसी दौरान अनीता भी उसके घर आ गई।

इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से बांसी के टेकधर बाबा मंदिर में अचानक शादी करा दी गई।

पुलिस की जांच और शुरुआती आशंका:

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि रात में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ होगा, जिसके बाद देशराज ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिवेंदु सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और घटना का सही कारण साफ हो पाएगा।

इस दुखद हादसे के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #police

RELATED ARTICLE