26.4 C
Lucknow
Tuesday, April 8, 2025

प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में उमड़ा बॉलीवुड, भर आया सोनू निगम का गला

अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) में जिस पल का इंतजार सदियों से किया जा रहा था, वह दिन आज आखिरकार आ ही गया। भगवान राम (Lord Ram) के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा चुकी है। इस अलौकिक पल का साक्षी बॉलीवुड (Bollywood) भी बना है।

यह भी पढ़ें-प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ गर्भगृह में ये भी बने यजमान

मुंबई से तमाम हस्तियां (Lord Ram) प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अयोध्या में हैं। भावनाएं उमड़ रही हैं और श्रद्धाभाव एक-एक शब्द में झलक रहा है। सुभाष घई (Subhash Ghai) ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। बचपन से स्वप्न देखते थे। अयोध्या के बारे में देखते थे, सुनते थे। आज स्वयं अयोध्या में हैं और वो भी इस ऐतिहासिक दिन।

तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी (superstar Chiranjeevi) बेटे राम चरन के साथ (Lord Ram) राम जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाग्यशाली हैं, जो भगवान ने यह अवसर दिया। सोनू निगम (Sonu Nigam) प्राण प्रतिष्ठा के बाद इमोशनल हो गये। सिंगर ने भरे हुए गले से कहा कि अभी कुछ बोलने को है नहीं। अनुपम खेर (Anupam Kher) ने कहा कि वो लाखों कश्मीरी हिंदुओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिन्हें उनके घर से निकाल दिया गया था। उसके अलावा हर्षोउल्लास का दिन है, जो भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

Pran Pratishtha समारोह में शामिल होने अयोध्या पहुंचे Sonu Nigam, कहा-  खुशनसीब हूं, यहां आया - Republic Bharat

संगीतकार अनु मलिक ने बताया कि वो राम मंदिर (Lord Ram) के सामने खुद को देखकर भावुक हो गये और आंखों से आसू बहने लगे। यह आपके साथ हो जाता है, आप इसे प्लान नहीं करके। जैकी श्रॉफ ने (Jackie Shroff) कहा कि भगवान मे हमें यहां तक बुला लिया, बहुत बड़ी बात है। लोकगायिका मालिनी अवस्थी (Malini Awasthi) ने कहा कि आज अभिभूत करने वाला दिन है। अब समय नहीं कट रहा कि भगवान राम प्रकट हों।

Tag: #nextindiatimes #LordRam #sonunigam #bollywood

RELATED ARTICLE

close button