ऑटो डेस्क। BMW ने GS फैमिली में अपना सबसे नया मॉडल पेश किया है जो इस रेंज की शुरुआती मॉडल होगा। यह पुरानी G 310 GS की जगह लेगा। इसे तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है- Base, Exclusive और GS Trophy। हर अगले वेरिएंट के साथ इसमें ज्यादा फीचर्स जुड़ जाते हैं। वेरिएंट चाहे कोई भी हो इसमें 420c की पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है।
यह भी पढ़ें-ये है देश की सबसे सस्ती बाइक, कीमत सुन यकीन नहीं करेंगे आप
यह इंजन 48hp की पावर और 43nm का टॉर्क जनरेट करता है जो सभी वेरिएंट्स में एक समान रहता है। इसकी कीमत 4.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। बेस वेरिएंट में सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं जो इस गाड़ी की खास खूबियां हैं। इसमें 6.5 इंच का TFT डिस्प्ले, USB-C चार्जिंग, एडजेस्टेबल हैंड लीवर्स, हीटेड ग्रिप्स और पूरी तरह से LED लाइटिंग मिलती है। इसकी DRL बड़ी R 1300 GS की याद दिलाती है।

इसके Exclusive Variant में राइडिंग मोड्स और एक बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर जोड़ा गया है। बाकी बदलावों में एक विंडशील्ड, ब्लैक हैंड गार्ड्स, प्लास्टिक इंजन गार्ड और ऑफ-रोड सिमुलेटर शामिल है। इसकी कीमत 4.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है जो बेस वेरिएंट से 20,000 ज्यादा है। यह वेरिएंट सिर्फ ब्लैक कॉस्मिक रंग में उपलब्ध है। इसमें राइडर्स की मदद के लिए कुछ एक्सट्रा फीचर्स और फंक्शनल अपडेट्स दिए गए हैं।
GS ट्रॉफी वेरिएंट में स्पोर्ट सस्पेंशन सेटअप, एल्युमीनियम इंजन गार्ड और स्टैंडर्ड के रूप में ईजी राइड क्लच दिया गया है। यह क्लच बाइक चलाना आसान बनाता है। इसमें रैली-स्टाइल वाली टिंटेड विंडशील्ड, व्हाइट हैंड गार्ड्स और सफेद मेन फ्रेम के साथ GS ट्रॉफी ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 5.30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है जो इस रेंज का टॉप मॉडल है जिसे ऑफ-रोड इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
Tag: #nextindiatimes #BMW #BMWF450GS




