16 C
Lucknow
Tuesday, February 18, 2025

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP की जीत, मचा घमासान, AAP लगा रही ये आरोप

चंडीगढ़। भाजपा (BJP) के पार्षद मनोज सोनकर चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर बन गए हैं। उन्होंने आप-कांग्रेस के I.N.D.I.A अलायंस के कैंडिडेट कुलदीप टीटा को 4 वोटों से हरा दिया। मेयर चुनाव के लिए सांसद और 35 पार्षदों ने वोट डाला। मनोज सोनकर ने 35 में से 16 वोट हासिल किए। आप-कांग्रेस (AAP-Congress) के प्रत्याशी कुलदीप टीटा सिर्फ 12 वोट हासिल कर पाए। वहीं 8 वोट कैंसिल कर दिए गए।

यह भी पढ़ें-बिहार के बाद झारखंड में कुछ बड़ा होने के संकेत, सियासी हलचल तेज

परिणाम के बाद भाजपा (BJP) की जीत के बाद आइएनडीआइए गठबंधन (INDIA alliance) और भाजपा (BJP) फिर से आमने-सामने आ गए हैं। दोनों के बीच घमासान मच गया है। आप (AAP) नेता राघव चड्ढा, कांग्रेस नेता पवन बंसल (Pawan Bansal) सहित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस आयोजित की। राघव चड्ढा ने बीजेपी (BJP) पर देशद्रोह का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि फर्जीवाडे़ से हुई जीत कोई मायने नहीं रखती है। चड्ढा ने चुनाव को दोबारा से कराने का प्रस्‍ताव रखा।

कांग्रेस नेता पवन बंसल (Pawan Bansal) ने कहा कि भाजपा (BJP) के मनोज को कुल 16 वोट मिले और आप के कुलदीप को 12 वोट मिलने के बाद उनके बाकी वोट रद कर दिए गए। यह सरासर फर्जीवाड़ा है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा (BJP) की गलत ढंग से हुई जीत पर लोकतंत्र की हार है। बंसल (Pawan Bansal) ने आगे कहा कि यह जीत पहले से ही तय की गई थी।

मेयर चुनाव परिणाम के बाद आप पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा (BJP) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिनदहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव (Mayor election) में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।” चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव का विवाद इतना बढ़ गया कि यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। अब इस मामले की सुनवाई बुधवार को पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय करेगा।

Tag: #nextindiatimes #BJP #AAP #mayor

RELATED ARTICLE

close button