39.6 C
Lucknow
मंगलवार, जून 23, 2026

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए खोलने शुरू किए पत्ते, जारी की पहली लिस्ट

डेस्क। Bjp ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में भाजपा ने 195 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें –गौतम गंभीर के बाद BJP के एक और दिग्गज ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

राजनाथ सिंह लखनऊ से ही चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। भाजपा की पहली लिस्ट में 28 महिलाएं हैं, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं, अनुसूचित जाति से 27, अनुसूचित जनजाति से 18 और पिछड़ा वर्ग से 57 उम्मीदवार शामिल हैं।

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, गुजरात, असम, झारखंड, तमिलनाडु, ओडिशा, मणिपुर, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, पुडुचेरी और अंडमान एवं निकोबार की सीटों पर चर्चा की. चुनाव समिति की बैठक से पहले त्रिपुरा पर भी चर्चा प्रस्तावित थी, लेकिन पूर्वोत्तर राज्य की सीटों पर चर्चा नहीं हुई. इस तरह कुल मिलाकर 14 राज्य और 4 केंद्रशासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों पर मंथन हुआ है. 

इसके अलावा भिवानी बल्लभगढ़ से भूपेंद्र यादव, डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल, राजौरी-अनंतनाग से रविंद्र रैना, कोटा से ओम बिरला, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी और पश्चिमी दिल्ली से परवेश वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है. 

RELATED ARTICLE