31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

छत्तीसगढ़ में प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, फिसलती सीट पर फिर से BJP की पकड़

Print Friendly, PDF & Email

छत्तीसगढ़। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर देशभर की नजरें टिकी हैं। छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों के नतीजों के लिए वोटों की गिनती आज रविवार सुबह 8 बजे से जारी है। रिजल्ट से पहले सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और BJP कार्यकर्ताओं की धड़कने तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त, अब तक मिली इतनी सीटें

शुरुआती रुझानों में बढ़त से उत्साहित BJP ने छत्तीसगढ़ में जीत और सरकार बनाने का दावा किया है। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा, “भाजपा ने किया छत्तीसगढ़ का कायाकल्प, देश में फिर एक बार, भाजपा की मोदी सरकार बनेगी।
भाजपा-50
कांग्रेस-38
अन्य-2
कुल सीटें
90
बहुमत 46

सुबह 11.15 बजे तक के आंकड़े

छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। अभी तक के रुझानों में भाजपा ने बहुमत के आंकड़ों को छू लिया है। भाजपा 46 और कांग्रेस 42 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना के पहले घंटे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को प्रारंभिक रुझान में बढ़त मिलती दिख रही थी।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में पलटी बाजी, भाजपा ने पकड़ी रफ़्तार, कांग्रेस हुई पस्त

छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ है। राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। कोंडागांव विधानसभा सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पीछे चल रहे हैं। वहीं, केशकाल विधानसभा सीट से नीलकंठ टेकाम भी आगे चल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सबसे चौंकाने वाला मामला दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट से आ रहा है। पाटन विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 500 वोटों से पीछे चल रहे हैं। पाटन से विजय बघेल आगे चल रहे हैं। यहां मामला त्रिकोणीय है।

Tag: #nextindiatimes #election #result #Chhattisgarh #BJP

RELATED ARTICLE