42 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

Ampere Magnus Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 10 साल तक चलेगी बैटरी

ऑटो डेस्क। भारत में बहुत सारे लोग खासकर बुजुर्ग और महिलाएं हल्के वजन वाले स्कूटर पसंद करते हैं। हल्के स्कूटर को चलाना और ट्रैफिक में संभालना आसान होता है। लोगों को इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Ampere ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Magnus Neo लॉन्च किया है। यह स्कूटर चलाने में आरामदायक है और इसमें अच्छी रेंज, स्पीड और फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 86,999 रुपए है।

यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja ZX6R का नया वर्जन लांच, जानें कैसे हैं इसके फीचर्स

नया Ampere Magnus Neo उन लोगों के लिए बनाया गया है जो शहर की भीड़ में हल्का और आरामदायक स्कूटर चलाना चाहते हैं। कंपनी ने इस मॉडल में आराम पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया है। यह स्कूटर अपने पुराने मॉडल से काफी हल्का है और इसका वजन 103 किलोग्राम है। इसकी सीट 777mm ऊंची है और इसमें 158mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें LED DRL, डिजिटल स्क्रीन और फोन चार्जिंग के लिए USB पोर्ट मिलता है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड स्टैंड अलार्म, अलग-अलग राइडिंग मोड्स और बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही, इसमें 10 इंच के मजबूत पिछले टायर मिलते हैं। इस स्कूटर की सबसे बड़ी खूबी है इसकी बैटरी जिसकी क्षमता 2.3kWh है और एक बार फुल चार्ज करने पर यह 95 किमी तक चलता है। इसकी टॉप स्पीड 65kmph है।

कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर की बैटरी 10 साल तक चल सकती है। इस बैटरी की टेस्टिंग माइनस 40 डिग्री से लेकर 60 डिग्री के तापमान के बीच की गई है। यह भारत के हर मौसम के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। Greeves Electric Mobility के एमडी का कहना है कि उनकी कंपनी का मुख्य मकसद स्कूटर को चलाने में आसान और आरामदायक बनाना है।

Tag: #nextindiatimes #Ampere #AmpereMagnusNeo

RELATED ARTICLE

close button