39.7 C
Lucknow
शुक्रवार, जुलाई 3, 2026

रिलीज हुई आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की Alpha, जानें कैसी है यह फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टाटर फिल्म ‘Alpha’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फीमेल लीड वाली पहली फिल्म है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और अब फाइनली यह थियेटर्स में आ चुकी है। फिल्म में ऋतिक रोशन भी हैं। कुछ दिन पहले जब इस फिल्म का ट्रेलर हुआ था, तो यूजर्स ने उसमें कई कमियां निकाल दी थीं।

यह भी पढ़ें-ये है Bollywood की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस, नेटवर्थ में कैटरीना भी पीछे

‘अल्फा’ को लेकर लंबे समय से बज था लेकिन अब रिलीज के बाद ज्यादातर फैंस इसकी कहानी को कमजोर बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म की कहानी बेकार है, लेकिन एक्शन सीक्वेंस अच्छे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को इम्प्रेस नहीं कर पाई हैं। अनिल कपूर और बॉबी देओल की एक्टिंग अच्छी है, शरवरी वाघ ने ठीक-ठाक काम किया है, लेकिन आलिया ने फिल्म में निराश किया है।

आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म को कई यूजर्स शानदार भी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म मास्टरपीस है और इसकी कहानी आपको आखिर तक बांधे रखती है। इसमें कई शानदार ट्विस्ट है और ऋतिक रोशन ने भी कमाल का काम किया है। कुछ यूजर्स ने एक्स पर लिखा कि ‘अल्फा’ में एडिटिंग और वीएफएक्स बहुत शानदार हैं। फिल्म में काफी कॉन्सेप्ट हॉलीवुड मूवीज से लिए गए हैं, लेकिन यह आपको बोर नहीं करेगी।

क्या है कहानी?

शिव रावेल निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें आलिया भट्ट और शरवरी ने किलर, स्पाई का रोल किया। दोनों को साथ मिलकर काम करना पड़ता है। आलिया भट्ट ने फिल्म में सीता का किरदार निभाया है, जो एक एजेंट है। सीता के पिता (बॉबी देओल) ने उसे एक बेरहम किलर बनने के लिए तैयार किया है। लेकिन आगे चलकर सीता ही अपने पिता के खिलाफ खड़ी हो जाती है। आखिर ऐसा क्यों होता है? यही फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट है।

Tag: #nextindiatimes #Alpha #AliaBhatt #SharvariWagh

RELATED ARTICLE