29 C
Lucknow
Wednesday, May 21, 2025

AAP का हस्ताक्षर अभियान शुरू, घर-घर जाकर पूछ रहे नेता- ‘क्या CM दे दें इस्तीफा’

नई दिल्ली। दिल्ली की आप सरकार ने अपने हस्ताक्षर मैं भी केजरीवाल अभियान शुक्रवार से शुरुआत कर दी है। इस अभियान में आप नेता दिल्ली नगर निगम के सभी वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या केजरीवाल को गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा देना चाहिए या जेल से ही सरकार चलानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु के 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

साथ ही आप नेता लोगों को बता रहे हैं कि शराब घोटाला फर्जी है। इस अभियान में दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लक्ष्मी नगर स्थित गणेश नगर वार्ड में मैं भी केजरीवाल अभियान की शुरुआत करते हुए घर-घर जाकर लोगों से पूछा कि क्या मोदी जी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। क्या केजरीवाल को गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा दे देना चाहिए या जेल से ही सरकार चलानी चाहिए है।

इन सभी सवालों के जवाबों और हर घर का ब्योरा एक बुकलेट में दर्ज किया जा रहा है। साथ ही गोपाल राय ने लोगों शराब घोटाले के बारे में जानकारी देते हुए बता रहे हैं कि यह घोटाला फर्जी है। शुक्रवार से शुरू हुआ आप का ‘मैं भी केजरीवाल’ हस्ताक्षर अभियान 20 दिसंबर तक चलेगा।

इस अभियान में आप सरकार के मंत्री, विधायक, पार्षद और पदाधिकारी दिल्ली के 2600 पोलिंग स्टेशनों में घर-घर जाएंगे और लोगों से चर्चा कर उनकी राय जानेंगे। फिर 21 से 24 दिसंबर तक विधायक और पार्षद सभी वार्डों में जनसंवाद करके भी जनता की राय लेंगे।

इस अभियान की जानकारी देते हुए गोपाल राय ने कहा कि आप सरकार जिस तरह से दिल्ली में काम कर रही है, उसे देखकर भाजपा के शीर्ष नेताओं और पीएम को लगने लगा है कि दिल्ली में किसी भी कीमत पर भाजपा अपनी सरकार नहीं बना सकती। लिहाजा किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल को खत्म किया जाए और आप के बढ़ते कारवां को रोक दिया जाए।

Tag: #nextindiatimes #arvindkejriwal #AAP #campaign

RELATED ARTICLE

close button