20 C
Lucknow
Wednesday, February 19, 2025

दिल्ली में AAP ने खोला BJP के खिलाफ मोर्चा, हिरासत में लिए गए 25 कार्यकर्ता

नई दिल्ली। जब से चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Mayor election) के परिणाम सामने आये हैं तभी से आम आदमी पार्टी (AAP) भाजपा के खिलाफ आक्रामक है। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन (Mayor election) के चुनाव परिणाम के खिलाफ आज दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है।

यह भी पढ़ें-चंपई सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, शिबू सोरेन से मिलकर वापस लौटे

हालांकि इससे पहले ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इस प्रदर्शन को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दी है। इसके साथ ही प्रदर्शन (protest) में शामिल होने पंजाब और हरियाणा से आ रहे आप (AAP) कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर रोक लिया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने सिंघु बॉर्डर पर 25 आप (AAP) कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। वह सभी पार्टी के पंजाब और हरियाणा इकाई के कार्यकर्ता हैं।

पुलिस को शक है कि वह आज दिल्ली में होने वाले (AAP) पार्टी के प्रदर्शन (protest) में भाग लेने जा रहे हैं। 25 के साथ ही कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को भी रोका गया है। पुलिस (Delhi Police) ने साफ किया है कि जिन्हें भी हिरासत में लिया गया है उन्हें वेरिफिकेशन के बाद बॉर्डर से आगे जाने दिया जाएगा।

बवाल और हंगामे के बीच चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीती बीजेपी, AAP-कांग्रेस ने  लगाया धांधली का आरोप - chandigarh mayor election india block litmus test  before loksabha election ntc ...

इस बीच चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Mayor election) में धंधली का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ हाइकोर्ट के फ़ैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा भी खटखटाया है, जिस पर आज सुनवाई हो सकती है। इससे पहले हाइकोर्ट ने मेयर चुनाव (Mayor election) के नतीजे पर स्टे लगाने से इनकार करते हुए तीन हफ़्ते में चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम से जवाब मांगा था, जिसके खिलाफ AAP ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज कराई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन (protest) करने आ रही जनता को जगह-जगह रोका जा रहा है।

Tag: #nextindiatimes #AAP #protest #delhipolice

RELATED ARTICLE

close button