17 C
Lucknow
Thursday, February 20, 2025

AAP विधायक पर रैली के दौरान जानलेवा हमला, केजरीवाल ने की आलोचना

नई दिल्ली। Delhi Election 2025 का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है और हर पार्टी अपना पूरा जोर लगाए हुए है। ऐसे ही चुनाव प्रचार के लिए AAP विधायक व प्रत्याशी महेंद्र गोयल (Mahendra Goyal) रिठाला के सेक्टर-11 गए थे, जहां उन पर आज हमला हो गया।

यह भी पढ़ें-प्रचार के दौरान भिड़े AAP और भाजपा कार्यकर्ता, एक नेता अस्पताल में भर्ती

महेंद्र गोयल (Mahendra Goyal) की टीम ने उनके ही एक्स अकाउंट से उन पर हुए हमले का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में झड़प देखी जा सकती है। कहा जा रहा है कि हमले के बाद महेंद्र गोयल (Mahendra Goyal) बेहोश हो गए थे। महेंद्र गोयल पर हुए हमले की दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी निंदा की है। उन्होंने इसे भाजपा की बौखलाहट बताया है।

‘AAP’ ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा के गुंडों ने रिठाला से ‘आप’ विधायक महेंद्र गोयल (Mahendra Goyal) पर जानलेवा हमला किया। इस हमले के बाद महेंद्र गोयल बेहोश हो गए और उन्हें उपचार के लिए रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग आम आदमी पार्टी (AAP) का पटका पहनकर आए थे और उन्होंने यह हमला किया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार, 1 फरवरी को सुबह 11:15 बजे के करीब हुई। बताया गया है कि महेंद्र गोयल रिठाला इलाके में अपनी चुनावी रैली के दौरान गुंडों के हमले का शिकार हो गए। घटना के बाद पुलिस को पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच शुरू की। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं और राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। ‘AAP’ का दावा है कि दिल्ली की जनता भाजपा की गुंडागर्दी को देख रही है और 5 फरवरी को उन्हें असली जवाब देगी।

Tag: #nextindiatimes #AAP #MahendraGoyal

RELATED ARTICLE

close button