38.6 C
Lucknow
Tuesday, April 29, 2025

महाशिवरात्रि पर इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें अपना राशिफल

मेष:आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए रचनात्मक क्षमता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके मन में आज कई बेहतरीन विचार आएंगे जो आपको आगे ले जाएंगे। आपका नाम और सम्मान भी आज बढेगा। आपके परिचय क्षेत्र का आज विकास होगा। बिजनेस में कुछ नए प्रयोग करेंगे जिससे सफलता आपके कदम चूमेंगे। आप अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही गिरावट को लेकर चिंतित रहेंगे।

वृषभ :आज का दिन वृषभ राशि के लिए थोड़ा सुस्त रह सकता है। वैसे आज श्रद्धा भक्ति में आपका रमा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। कुछ नए लोगों से मिलकर आपको खुशी मिलेगी। लेकिन सलाह है कि कार्यस्थल पर आप संयम और समझदारी से काम लें नहीं तो अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है। आपको किसी की सलाह मानकर गलत तरीके से पैसा कमाने से बचना होगा, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मिथुन :मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों ने अगर पहले पैसा लगाया है तो वे इसमें अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को नया पद मिल सकता है और किसी पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा सकता है। आपको किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है। 

कर्क :आज का दिन कर्क राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह दूर होगी। संतान से संबंधित आपकी कोई चिंता आज दूर होगी। किसी काम के लिए आपको अपनों से मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा और किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपको आज दोस्तों और संबंधियों से सहयोग और लाभ मिलेगा इसलिए कोई उलझन है तो इनसे बात शेयर कर सकते हैं।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।

कन्या: कन्या राशि के लिए आज ग्रह गोचर बताते हैं कि आप अपना दिन दान-पुण्य के कार्यों में बिताएंगे, दिन का कुछ समय गरीबों और बुजुर्गों की सेवा में लगाएगे। अपने धन का कुछ हिस्सा कई धार्मिक और सामाजिक आयोजनों पर भी आप खर्च कर सकते हैं। लेकिन आज आपका कुछ व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी आपके लिए सिरदर्द बन सकता है इसलिए इनसे आपको सतर्क रहना होगा। प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोग अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो फिलहाल वहीं रुकना उनके लिए बेहतर रहेगा, इसलिए कुछ समय रुकें। यदि आपका अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होता नजर आ रहा है।

तुला:तुला राशि में आज राशि स्वामी शुक्र का गोचर करना इनके लिए सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा, जिसके चलते आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। जीवनसाथी की खुशी के लिए आज कुछ उपहार आदि भी दे सकते हैं। आज आप दूसरों के लिए पहले सोचेंगे और सच्चे दिल से सेवा करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप शाम का समय अपने बच्चों की समस्याएं सुलझाने में बिताएंगे।

वृश्चिक :आज वृश्चिक राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जो आपको बहुत प्रिय होगा, जिससे आपको ऑफिस में काफी खुशी महसूस होगी। कारोबार व्यापार के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको आज बिजनस में अच्छी डील मिलने वाली है। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपका प्रेम और उत्साह बना रहेगा। लेकिन पिता की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा।

धनु:धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों की मदद से धन संबंधी किसी भी समस्या से आसानी से बाहर निकल आएंगे। आज का दिन व्यापार में उन्नति वाला रहेगा। आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा, जिससे प्रसन्नता बनी रहेगी। आध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पूजा, भजन, कीर्तन आदि कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके काम में विघ्न बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज किसी बुजुर्ग की सेहत को लोग चिंता हो सकती है। आज शाम को आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। यदि आपका मकान, दुकान आदि से संबंधित कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल सकता है।

कुंभ :आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए ख़ुशियों भरा रहेगा। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको आज किसी की मदद मिल सकती है जिससे आपकी समस्या का समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में आज सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। मन आपका धर्म दर्शन की ओर रमा रहेगा। किसी नई योजना में पैसा लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।

मीन:मीन राशि के लिए सितारे कहते हैं कि, रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको आय के कुछ नए स्रोत भी मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप कोई नई जमीन, वाहन, मकान आदि खरीदने की योजना बना रहे है तो उसमें भी आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने से आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलती रहेंगी, जिससे आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहेगा और अगर आप किसी काम को लेकर तनाव में थे, तो वह भी आज दूर हो जाएगा। 

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button