36 C
Lucknow
शनिवार, अगस्त 1, 2026

इजरायल करेगा जंग में वापसी, अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर बड़े हमले का प्लान

वॉशिंगटन। अमेरिका और इजरायल (Israel) एक बार फिर मिलकर ईरान के खिलाफ बड़े हमले की योजना बना रहे हैं। इस हमले का मकसद ईरान के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाना होगा। सूत्रों के हवाले से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि ये हमले सप्ताह के आखिर में हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिकअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक इन हमलों को मंजूरी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें-Iran-Israel जंग पर बनी हैं ये फिल्में-सीरीज; जिनमें दिखती है झगड़े की असल वजह

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के ऊर्जा ढांचों पर अमेरिका और इजरायल का यह अब तक का सबसे बड़ा हमला हो सकता है। अधिकारियों के बीच सोमवार को फाइनेंशियल मार्केट खुलने से पहले इस हमले को खत्म कर लिया जाए। यह जानकारी ऐसे समय में आई है, जब इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसी सप्ताह डोनाल्ड ट्रंप से वॉइट हाउस में मुलाकात की है।

सूत्रों के मुताबिक इजरायल को योजना की जानकारी दे दी गई है और वह इस पर अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है। अगर यह संयुक्त अभियान शुरू होता है तो इसका मतलब इजरायल की सैन्य कार्रवाई में वापसी होगी। जुलाई में युद्धविराम टूटने के बाद से अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखा है, लेकिन इजरायल इन हमलों में शामिल नहीं हुआ है।

हालांकि एक इजरायली अधिकारी ने CBS न्यूज को बताया कि इजरायल को पूरी तरह से मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने के किसी फैसले के बारे में पता नहीं है और न ही ईरान के खिलाफ किसी मिलिट्री कार्रवाई में शामिल होने के लिए इजरायल से कोई अनुरोध किया गया है।

Tag: #nextindiatimes #Israel #iranwar

RELATED ARTICLE