30 C
Lucknow
Saturday, September 7, 2024

लखनऊ जेल में बंद 36 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Print Friendly, PDF & Email

लखनऊ। लखनऊ जेल में बंद 36 कैदी HIV संक्रमित पाए गए हैं, जिससे वहां हड़कंप मचा हुआ है। जेल में यूपी एड्स कंट्रोल सोसाइटी (UP AIDS control society) के आदेश पर स्वास्थ विभाग ने एचआईवी टेस्ट किया था। कैदियों की यह जांच दिसंबर 2023 में की गई थी। इसमें 36 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए।

यह भी पढ़ें-मलिहाबाद ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी और उसका बेटा गिरफ्तार

इसके बाद जेल प्रशासन एक्टिव हो गया और कैदियों की काउंसिलिंग शुरू की गई। सभी का इलाज KGMU के anti retro viral therapy centre से करवाया जा रहा है। बता दें कि इससे जेल में 11 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले थे। इन्हें मिलाकर जेल में अब कुल 47 कैदी HIV संक्रमित हो गए हैं। जांच अभियान चलाया गया तो इन कैदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सभी एचआईवी पॉजिटिव कैदियों को डॉकटरों की निगरानी में रखा गया है।

बता दें स्क्रीनिंग के दौरान हजारों कैदियों का टेस्ट किया गया था। अब जब रिपोर्ट ऐसी आई है तो अफरा-तफरी मच गई। HIV संक्रमित कैदियों के खानपान में भी बदलाव किया गया है और इसे बढ़ाया भी गया है। स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इतने कैदी कैसे एचआईवी (HIV) संक्रमित हो गए।

यूपी एड्स कंट्रोल सोसाइटी के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. रमेश ने बताया कि जेल में विशेष जांच की गई थी। 36 नए बंदियों में एचआईवी की पुष्टि हुई। जेल में बंद 11 कैदी पहले से (HIV) संक्रमित थे। सभी (HIV) संक्रमित लोगों को निरंतर दवाएं दी जा रही हैं। मरीजों का स्वास्थ्य डॉक्टरों की टीम देख रही है।

Tag: #nextindiatimes #HIV #lucknow #jail

RELATED ARTICLE

close button