WCL में बांग्लादेश ने भारत को दी शिकस्त, 3 रनों से जीता रोमांचक मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) में बांग्लादेश चैंपियंस ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए इंडिया चैंपियंस (Ind vs Ban) को 3 रन के बेहद रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दे दी है। इस मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और भारत को आखिरी ओवर तक कड़ी टक्कर दी।

यह भी पढ़ें-एक फोन कॉल ने खत्म किया था सचिन तेंदुलकर का वनडे करियर, देखें किसकी थी वो कॉल

बांग्लादेश की पारी: सम्मानजनक स्कोर तक का सफर–

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश चैंपियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 30 के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया।

इमरुल कायेस 10 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, रोनी तालुकदार ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 40 रनों की उम्दा पारी खेली।

टीम का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फेल हो गया, लेकिन निचले क्रम (लोअर ऑर्डर) के खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी संभाली। अराफत सनी ने 37 और नासिर हुसैन ने 24 रनों की अहम पारियां खेलकर टीम को 9 विकेट पर 141 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

भारत की तरफ से पीयूष चावला ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

ऋषि धवन और पवन नेगी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मोहित शर्मा को 1 सफलता मिली।

भारत चैंपियंस की खराब शुरुआत और बैटिंग कोलैप्स:

142 रनों के आसान टारगेट का पीछा करने उतरी इंडियन लीजेंड्स की शुरुआत बेहद खराब रही। अंबाती रायडू सिर्फ 3 रन बनाकर अबू जायेद का शिकार बने। कप्तान युवराज सिंह इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल सके।

रोबिन उथप्पा ने 6 गेंदों पर 15 रन बनाए

और यूसुफ पठान भी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।

स्टुअर्ट बिन्नी ने 7 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 15 रन जोड़े।

आखिरी ओवर तक चली जंग, पर जीत से दूर रही टीम इंडिया:

एक वक्त पर भारत की हालत काफी नाजुक हो चुकी थी, लेकिन ऋषि धवन (24 रन) और पवन नेगी (14 गेंदों पर 26 रन) ने कुछ बड़े शॉट्स खेलकर उम्मीद जगाई। पीयूष चावला ने भी आखिरी में 18 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए।

इरफान पठान एक छोर पर डटे रहे और 41 गेंदों पर 24 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। पूरी भारतीय टीम 8 विकेट पर 138 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की तरफ से इनामुक हक जूनियर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

उनके अलावा जायेद चौधरी ने 2, रुबेल हुसैन और कमरुल इस्लाम ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इस जीत के साथ बांग्लादेश ने टूर्नामेंट में अपनी ताकत का लोहा मनवाया है।

Tag: #nextindiatimes #IndvsBan #WCL

RELATED ARTICLE