ऑटो डेस्क। भारत के साथ ही दुनिया के सभी देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में नए वाहनों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। हाल में ही चीन में Xiaomi की ओर से भी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर Xiaomi Skynomad N90 Max को लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें-Skoda Kylaq की हो रही जबरदस्त बिक्री, जानें क्या है कीमत?
श्योमी की ओर से चीन के बाजार में नई एसयूवी के तौर पर Xiaomi Skynomad N90 Max को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को एक्सटेंडेड रेंज एसयूवी के तौर पर लॉन्च किया है। जिसमें बैटरी और इंजन दोनों को दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को बैटरी और इंजन दोनों के साथ ऑफर किया गया है। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है।

इस एसयूवी में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, 21 इंंच अलॉय व्हील, सात सीटों का विकल्प, लाउंज जैसी व्यवस्था, मसाज सीट, वेंटिलेटिड और हीटेड सीट, 5जी कनेक्टिविटी, स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन तीन वाला प्लेटफॉर्म, वाई-फाई, हेड्स अप डिस्प्ले, 25 स्पीकर के साथ ऑडियो सिस्टम, 6.9 इंच की रियर कंट्रोल स्क्रीन, वायस असिस्टेंट जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।

श्योमी की ओर से इस एसयूवी को एक्सटेंडेड रेंज वाली एसयूवी के तौर पर ऑफर किया गया है। इस एसयूवी में 52 से 76 kWh की क्षमता की बैटरी का विकल्प दिया गया है। इसके साथ ही इसमें ईंधन टैंक भी दिया गया है जो इसे संयुक्त तौर पर 1705 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। इलेक्ट्रिक मोड में ही यह एसयूवी 505 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। इसमें दी गई मोटर से एसयूवी को 310 किलोवाट की पावर मिलती है। जिससे इसे 5.9 सेकंंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है।
Tag: #nextindiatimes #XiaomiSkynomadN90Max #Xiaomi




