बवंडर बनी Mirzapur The Movie, दूसरे दिन कर डाली इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क। मिर्जापुर- द मूवी (Mirzapur The Movie) 4 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज की गई। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ मेकर्स ने तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया। टॉक्सिक और हनुमान अंश के बीच कालीन भैया और मुन्ना भैया ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही अपना दबदबा बना लिया।

यह भी पढ़ें-Mirzapur The Movie में गुड्डू भैया ने मचाया भौकाल, इस एक्ट्रेस के मुरीद हुए लोग

घरेलू बॉक्स ऑफिस के बाद मिर्जापुर- द मूवी ने दुनियाभर में अपनी धाक जमा ली है। सीरीज देखने के बावजूद यह क्राइम थ्रिलर फिल्म वर्ल्डवाइड ऑडियंस को थिएटर्स तक खींचकर लाने में सफल रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिर्जापुर- द मूवी ने पहले दिन दुनियाभर में 29.70 करोड़ से खाता खोला है। इसने हिंदी वर्जन में 25 करोड़ की बंपर कमाई की है। वही तेलुगु वर्जन में इसने 0.15 करोड़ कमाए। इसी के साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भारत में पहले दिन की ग्रॉस कमाई 30.8 करोड़ रुपये रही है।

बात करें पहले दिन की तो गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म मिर्जापुर- द मूवी को वर्ल्डवाइड 11,135 शोज मिले और कुल ऑक्यूपेंसी 42.91 रही। सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी कुल 25% तक थी, क्योंकि सुबह से ही लोग जन्माष्टमी की तैयारियों में लगे हुए थे। हालांकि, दिन होते-होते फिल्म ने एक अच्छी रफ्तार पकड़ ली।

रात तक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ का कलेक्शन किया था, तो वहीं मॉर्निंग के फुल एन फाइनल कलेक्शन के बाद यह आंकड़ा 24 करोड़ तक पहुंच गया। इसने 2026 में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में चौथे नंबर पर जगह बनाई। हालांकि, कल जन्माष्टमी के अवसर पर बिजी शेड्युल के बाद भी मूवी अपना दबदबा बना पाई। अब देखना ये है कि शनिवार को मूवी वीकेंड का फायदा उठा पाती है या नहीं।

Tag: #nextindiatimes #MirzapurTheMovie #bollywood

RELATED ARTICLE