ऑटो डेस्क। सिंपल एनर्जी ने 2 सितंबर को अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, Simple Wave लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसका सीधा मुकाबला Ather Rizta और Bajaj Chetak जैसे स्थापित मॉडल्स से होगा। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.9 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गयी है, जो इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाती है।
यह भी पढ़ें-खरीद लें ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, ड्राइविंग लाइसेंस की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
Simple Wave का डिजाइन पारंपरिक और कर्वी लाइन्स पर आधारित है, जो इसे एक क्लासिक स्कूटर का लुक देता है। कंपनी ने इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल और पारिवारिक जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया है। इसमें एक चौड़ी और आरामदायक सीट के साथ-साथ एक ठीक-ठाक साइज का फ्लोरबोर्ड भी दिया गया है, जो राइडर और पिलियन दोनों के लिए सफर को आरामदायक बनाता है। इसका ओवरऑल डिजाइन बहुत स्पोर्टी न होकर प्रैक्टिकल और फंक्शनल है, जो इसे ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों के लिए आकर्षक बना सकता है।
फीचर्स के मामले में, Simple Wave में एक मॉर्डन TFT कंसोल दिया गया है। उम्मीद है कि इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/SMS अलर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल होंगे। इसके अलावा, स्कूटर में एक इंटीग्रेटेड किल/स्टार्ट बटन दिया गया है। लेफ्ट साइड के स्विचगियर पर एक नेविगेशन जॉयस्टिक भी मौजूद है, जिससे डिस्प्ले को कंट्रोल करना काफी आसान हो जाता है। ये सभी फीचर्स इसे टेक्नोलॉजी के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वियों के बराबर खड़ा करते हैं।

Simple Wave के सस्पेंशन सेटअप में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ एक साइड-माउंटेड शॉक एब्जॉर्बर शामिल है। यह सेटअप भारतीय सड़कों के हिसाब से एक आरामदायक राइड देने के लिए ट्यून किया गया है। ब्रेकिंग की बात करें तो, बेहतर स्टॉपिंग पावर के लिए इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक दिया गया है। यह कॉम्बिनेशन कीमत को कंट्रोल में रखते हुए अच्छी ब्रेकिंग परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।
हालांकि सिंपल एनर्जी ने अभी तक Simple Wave की बैटरी और मोटर के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें 3.7 kWh का बैटरी पैक हो सकता है। इस बैटरी पैक के साथ, स्कूटर की IDC (इंडियन ड्राइविंग साइकिल) रेंज लगभग 180 किलोमीटर होने का अनुमान है। अगर यह रेंज असल दुनिया में भी 120-130 किलोमीटर के आसपास रहती है, तो यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी होगी और रेंज की चिंता को भी कम करेगी।
Tag: #nextindiatimes #SimpleWave #scooter




