एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्मों को समाज का आईना यूं ही नहीं कहा जाता है। कई सीन्स ऐसे होते हैं, जो लोगों को प्रेरित करते हैं। खास तौर पर जहां मोहब्बत की बात आती है, वहां तो बॉलीवुड के सीन्स और गाने आम आदमी की बहुत मदद करते हैं। बदलते समय के साथ फिल्मी स्टाइल में प्यार का इजहार करने का अंदाज भी बिल्कुल बदल चुका है।
यह भी पढ़ें-हेमा मालिनी से शादी न होने पर जिंदगी भर कुंवारा रहा ये एक्टर, ये शर्त थी वजह
हालांकि इस नए दौर में धर्मेंद्र (Dharmendra) की 43 साल पुरानी फिल्म का एक सीन तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने और उनकी हीरोइन ने एक-दूसरे से थप्पड़ मार-मारकर प्यार का इजहार किया था। प्यार के इजहार का ये अनोखा तरीका धर्मेंद्र और अनीता राज (Anita Raj) के बीच फिल्माया गया था। जहां धर्मेंद्र-अनीता की जुबान से सच्चाई निकलवाने के लिए कहते हैं कि मेरी फिल्म स्टार से शादी हो रही है। संध्या से अच्छी बीवी मुझे मिल ही नहीं सकती। आप भी मेरी शादी में आइएगा, ये सुनकर अनीता राज धर्मेंद्र को थप्पड़ मार देती हैं।

जिसके बाद धर्मेंद्र उनसे कहते हैं कि इसका ये मतलब तो नहीं कि तुम मुझसे प्यार करने लगी हो? जिसके बाद अनीता जैसे ही नहीं बोलती हैं, तो धर्मेंद्र उन्हें जोरदार तमाचा जड़ देते हैं, जिससे अनीता बेड पर गिर पड़ती हैं। रोते हुए अनीता बेड से उठती हैं और फिर से धर्मेंद्र को थप्पड़ मारकर उन्हें गले से लगाकर रो-रोकर अपना प्यार बयां कर देती हैं।
धर्मेंद्र और अनीता राज की हिट फिल्म ‘नौकर बीवी का’ का ये सीन अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिस पर यूजर्स मीम बना रहे हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दूसरा चांटा खाने से पहले ही गले लगा लेना चाहिए था ना। वैसे ये प्रपोजल का तरीका भी अच्छा है।”
Tag: #nextindiatimes #Dharmendra #Entertainment




