टेक्नोलॉजी डेस्क। क्या आप भी कोई फिल्म, ब्रांड वीडियो या विज्ञापन तैयार करने जैसे काम करते हैं, या फिर एक कंटेंट क्रिएटर हैं और कम टाइम में प्रोफेशनल क्वालिटी का कंटेंट बनाना चाहते हैं? तो अब आपके लिए मार्केट में एक नया AI प्लेटफॉर्म आ गया है। VerSe Innovation ने ऐसा प्लेटफॉर्म पेश किया है, जो कंटेंट बनाने के लिए अलग-अलग AI टूल्स के चक्कर को खत्म करने का दावा करता है।
यह भी पढ़ें-सामने आ गया Google के नए 5G फोन का लुक, Pixel Glow फीचर है कमाल
कंपनी ने Film Expo 2026 में Spark Station नाम का नया प्लेटफॉर्म पेश किया है। कंपनी का कहना है कि ये प्लेटफॉर्म सिर्फ वीडियो बनाने वाला नॉर्मल AI टूल नहीं है बल्कि Spark Station में कंटेंट तैयार करने के पूरे प्रोसेस को एक ही जगह लाने की कोशिश की गई है। इसका मतलब है यहां आप शुरुआती आइडिया से लेकर स्क्रिप्ट, शूट की प्लानिंग, किरदार, लोकेशन, शॉट्स, म्यूजिक, डायलॉग, एडिटिंग और फाइनल वीडियो तक का काम एक ही प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं।

इतना ही नहीं Spark Station को लेकर VerSe Innovation का सबसे बड़ा दावा इसकी लागत और स्पीड को लेकर है। कंपनी के मुताबिक 60 सेकंड की एक ब्रांड वीडियो तैयार करने में नॉर्मल तौर पर 10 से 25 लाख रुपये तक खर्च हो सकते हैं। जबकि इसी काम को Spark Station की मदद से करीब 50 हजार से 75 हजार रुपये में किया जा सकता है। इसका मतलब है कि कॉस्ट में 90 फीसदी तक कमी आ सकती है।
ऐसे करेगा काम:
खास बात ये है कि इस AI प्लेटफॉर्म में कंटेंट प्रोडक्शन के अलग-अलग हिस्सों को एक ही वर्कफ्लो में ऐड किया गया है। इसमें आइडिया डेवलपमेंट से लेकर स्क्रिप्ट और स्टोरीबोर्ड तैयार करने के साथ-साथ कास्टिंग, लोकेशन, कॉस्ट्यूम, कैमरा एंगल और शॉट प्लानिंग जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं।
इसके अलावा म्यूजिक, डायलॉग, वीडियो एडिटिंग, कैप्शन, रेंडरिंग और अलग-अलग विज्ञापन फॉर्मेट तैयार करने की सुविधा भी इसमें दी गई है। इसका मतलब ये है कि यूजर को कंटेंट बनाने के लिए हर छोटे काम के लिए अलग-अलग AI प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
60 से ज्यादा लैंग्वेज:
भारत जैसे देश में जहां अलग अलग भाषाएं बोली जाती हैं और ग्लोबल मार्केट को ध्यान में रखते हुए Spark Station में 60 से ज्यादा लैंग्वेज में कंटेंट तैयार करने की क्षमता का दावा किया गया है। साथ ही इसमें लिप-सिंक, एक्सप्रेशन और स्थानीय बोलचाल को भी ध्यान में रखा गया है। कंपनी के मुताबिक Spark Station के बीटा वर्जन को 29 अगस्त से एक्सेस किया जा सकता है। जबकि 1 अक्टूबर से ये सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा और 1 नवंबर से Enterprise API शुरू की जाएगी।
Tag: #nextindiatimes #SparkStation #AI




