एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘महाकाली’ के मेकर्स ने आज फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। मेकर्स ने सोमवार को ‘महाकाली: शुक्राचार्य वॉर क्राई’ रिलीज किया है। इसमें ‘शुक्राचार्य’ अवतार में अक्षय खन्ना और महाकाली की पहली झलक दिखाई गई है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें-माधुरी दीक्षित का यह गाना टीवी-रेडियो पर हो गया था बैन, जानें ऐसा क्या था इसमें?
अक्षय खन्ना का ट्रांसफॉर्मेशन और उनकी दमदार परफॉर्मेंस की एक झलक ने फैंस को पहले ही इम्प्रेस कर दिया है। ‘धुरंधर’ में अपनी परफॉर्मेंस से गहरी छाप छोड़ने के बाद, एक्टर अब महाकाली के साथ अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रहे हैं और उनके शुक्राचार्य के किरदार ने फिल्म के लिए उम्मीद और बढ़ा दी है।
फिल्म की पहली झलक में शानदार सिनेमाई पर्दे पर न सिर्फ महाकाली का रौद्र रूप नजर आ रहा है बल्कि शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना का खौफनाक अवतार भी देखने को मिला है। अपनी पिछली फिल्म में रहमान डकैत से सबके दिलों में खौफ पैदा करने वाले अक्षय खन्ना ने ‘महाकाली’ के जरिए अपने दर्शकों को यह बता दिया है कि इस फिल्म में भी उनके लिए काफी कुछ होगा। गौरतलब है कि फिल्म ‘महाकाली’ अगले साल 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस झलक का सबसे बड़ा आकर्षण अक्षय खन्ना हैं; जो शुक्राचार्य के किरदार में बेहद खौफनाक और दमदार नजर आ रहे हैं। उनकी तीखी नजर, प्रभावशाली व्यक्तित्व और किरदार में दिखाई देने वाली गहराई दर्शकों का ध्यान खींचती है। उनके फर्स्ट लुक से पैदा हुई उत्सुकता के बाद अब पहली झलक में उनके किरदार की वास्तविक झलक देखने को मिल रही है, जिसने फिल्म को लेकर रोमांच और बढ़ा दिया है।
इसी के साथ श्रिया रेड्डी (Shriya Reddy) की दमदार मौजूदगी भी कहानी में एक नया रहस्य और रोमांच जोड़ती है। फिल्म के विजुअल्स और दुनिया की बारीकी से तैयार की गई झलक इस बात का संकेत देती है कि मेकर्स दर्शकों के लिए एक बड़े स्तर का सिनेमाई अनुभव लेकर आ रहे हैं।
Tag: #nextindiatimes #ShriyaReddy #AkshayeKhanna #Mahakali




