एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर रजनीकांत का नाम पिछले समय से उनकी आने वाली मोस्ट अवेटेड मूवी Jailer 2 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर के सीक्वल के तौर पर रजनीकांत की इस मूवी को लेकर फैंस में काफी उत्साह है।
यह भी पढ़ें-अमिताभ बच्चन-रजनीकांत की जोड़ी ने काटा गदर, दुनिया भर में ‘वेट्टैयन’ का कोहराम
इस बीच निर्देशक नेल्सन दिलीप की जेलर 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि थिएटर रिलीज से पहले मेकर्स ने जेलर 2 की ओटीटी डील कर डाली है, जिसकी रकम आपके होश उड़ा सकती है। आज के समय में देखा जाता है कि बड़े पर्दे पर फिल्म के आने से पहले उसके डिजिटल प्लेफॉर्म का सौदा कर लिया जाता है।
रजनीकांत की जेलर 2 के मामले में भी ऐसा देखने को मिला है और सिनेमाघरों में रिलीज से पहले मेकर्स इसकी ओटीटी डील डन कर ली है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेलर 2 की OTT डील इस साल की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। साथ ही, इसने थलपति विजय की फिल्म ‘लियो’ का पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। यह OTT डील ‘जेलर 2’ के सिनेमाघरों में आने से कई महीने पहले ही हो गई है।

हालांकि अभी तक उस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है जिसने इसके राइट्स खरीदे हैं लेकिन खबर है कि यह डील 160 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में हुई है। ऐसे में रिलीज से पहले ही रजनीकांत की जेलर 2 एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। मालूम हो कि 3 साल पहले आई जेलर ने अपार सफलता हासिल की थी और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 600 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। रजनीकांत के करियर की टॉप-5 ग्रॉसिंग मूवीज में इसका नाम दर्ज है।
Tag: #nextindiatimes #Jailer2 #Rajinikanth




