श्रीलंका को हराते ही भारत को बंपर फायदा, देखें WTC पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के एक महत्वपूर्ण मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया है, जिसका फायदा उन्हें तालिका (WTC Points Table) में भी हुआ है। शुभमन गिल एंड टीम का पीसीटी बढ़ गया है, हालांकि पोजीशन में फर्क नहीं पड़ा है। ये टेस्ट हारने वाली श्रीलंका भी अपनी छठी पोजीशन पर बनी हुई है। चलिए आपको बताते हैं कि तालिका में क्या कुछ बदलाव हुए हैं?

यह भी पढ़ें-क्या पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाने पर टीम इंडिया को मिलेगी सजा, जानें यहां

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। स्पिनर्स के लिए मददगार इस पिच पर देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रनों की शानदार पारी खेली, केएल राहुल ने 82 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने महत्वपूर्ण अर्धशतक (51) जड़ा। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे, श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई थी। भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए, जिसके बाद श्रीलंका को जीत के लिए 372 का लक्ष्य मिला था। श्रीलंका की दूसरी पारी 206 पर ढेर हो गई और भारत ने 165 रनों से मैच जीत लिया।

भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में 10 मैच खेल लिए हैं, जिसमे ये पांचवीं जीत थी। भारत के अंक 52 से बढ़कर 64 हो गए हैं। बता दें कि जीतने वाली टीम को 12 अंक मिलते हैं। इस मैच के बाद भारत का परसेंटेज 48.15 से बढ़कर 53.33 हो गया है। पीसीटी 5.18 बढ़ा है लेकिन पोजीशन पर फर्क नहीं पड़ा है। टीम इंडिया अभी भी पांचवें स्थान पर ही है।

श्रीलंका क्रिकेट टीम का पीसीटी इस हार के बाद 33.33 हो गया है, जो पहले 41.67 का था। हालांकि टीम छठे स्थान पर बनी हुई है। उनके 20 अंक हैं। भारत इस जीत के बाद भी WTC 2025-27 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है। हाल ही में बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम को पहले टेस्ट में हरा दिया था, जिससे उनका पीसीटी 66.67 हो गया है। बांग्लादेश तालिका में चौथे स्थान पर है। न्यूजीलैंड 72.22 की विनिंग परसेंटेज के साथ तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 9 में से 7 टेस्ट जीते हैं और उनका विनिंग परसेंटेज 77.78 है। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है, जिनका पीसीटी 75.00 है।

Tag: #nextindiatimes #WTCPointsTable #INDvsSL

RELATED ARTICLE