IND vs SL: मैच के बीच में ही बदल गई श्रीलंका की टीम, इस खिलाड़ी को मिली जगह

गाले। भारत के खिलाफ गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच से श्रीलंकाई टीम (IND vs SL) के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। चौथे दिन के खेल के चौथे ओवर के दौरान बाउंड्री बचाने की कोशिश में डाइव लगाते समय उनका दायां कंधा और गर्दन बुरी तरह चोटिल हो गए थे। जमीन पर गिरते ही वह काफी दर्द में दिखे और गर्दन पकड़कर लेटे रहे।

यह भी पढ़ें-अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, मात्र 17 गेंदों में कर दिया ऐसा काम

मैदान पर फिजियो की जांच के बाद उन्हें एहतियातन स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर पुष्टि की है कि स्कैन में कोई अंदरूनी चोट नहीं पाई गई है, लेकिन कंकशन (सिर/गर्दन की चोट के प्रभाव) के चलते वह इस मैच में आगे नहीं खेल सकेंगे। पहली पारी में चांदीमल महज 4 रन बनाकर आउट हुए थे। अब यह कंकशन वाली इंजरी थी, ऐसे में श्रीलंका की प्लेइंग 11 में बीच मैच में बदलाव देखने को मिली।

दिनेश चांदीमल के बाहर होने के बाद 26 साल के युवा बल्लेबाज पसिंदु सूरियाबंदरा (pasindu sooriyabandara) को उनका कंकशन सब्स्टीट्यूट घोषित किया गया है। इसके साथ ही सूरियाबंदरा का यह डेब्यू टेस्ट मैच बन गया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सूरियाबंदरा का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 68 फर्स्ट-क्लास मुकाबलों में 54.36 की बेहतरीन औसत से रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक शामिल हैं। 372 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम को दूसरी पारी में उनसे एक बड़ी और समझदारी भरी पारी की उम्मीद रहेगी।

भारतीय टीम की बात करें तो पहली पारी के बाद 178 रनों की लीड को टीम इंडिया ने 371 रनों तक पहुंचाया। टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 193 रनों पर ऑलआउट हो गई और श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का टारगेट मिला। अब भारत के स्पिनर्स पर इस मैच में बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वे गाले के स्पिन ट्रैक का काफी अच्छे से इस्तेमाल करे और श्रीलंका को जल्द से जल्द समेट दें। भारत की स्पिन यूनिट में रविंद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव शामिल हैं।

Tag: #nextindiatimes #INDvsSL #pasindusooriyabandara












RELATED ARTICLE