ऑटो डेस्क। वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Exter की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के Knight Edition को लॉन्च कर दिया गया है। इस एडिशन को सिर्फ HX6 और HX 10 वेरिएंट्स में ही ऑफर किया गया है।
यह भी पढ़ें-Tata ला रही Punch EV Facelift मॉडल, शानदार लुक ने जीता सबका दिल
हुंडई एक्सटर के नाइट एडिशन में काले रंग की साइड सिल गार्निश, मैट ब्लैक लोगो, लाल रंग के ब्रेक कैलिपर्स, 15 इंच काले रंग के अलॉय व्हील, ब्रोन्ज रंग के इंसर्ट के साथ काले रंग का इंटीरियर और सीट अपहोल्स्ट्री, फुलवेल लाइट, काले रंग का ही डी कट स्टेयरिंग व्हील को दिया गया है।
निर्माता की ओर से इसके इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन को दिया गया है। जिसके साथ मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ ही ऑफर किया गया है। इसको सीएनजी के विकल्प में भी ऑफर किया जाता है। हुंडई की ओर से एक्सटर के नाइट एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 8.13 लाख रुपये रखी है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.60 लाख रुपये है।

बता दें 2022 में शुरुआत के बाद कंपनी अब तक 1 लाख से ज्यादा Knight मॉडल बेच चुकी है। नए Exter Knight के जरिए कंपनी छोटी SUV में एक अलग और ज्यादा स्पोर्टी विकल्प देना चाहती है। हुंडई की एक्सटर को बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली इस एसयूवी का मुकाबला Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon, Maruti Brezza जैसी एसयूवी के साथ होता है।
Tag: #nextindiatimes #HyundaiExter #SUV




