36 C
Lucknow
शनिवार, अगस्त 1, 2026

Hero ने लॉन्च किया Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर; जानें बैटरी, रेंज और फीचर्स

ऑटो डेस्क। Hero Vida ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो में नया Vida EV स्कूटर VX2 GO FB (3.1kWh) मॉडल शामिल किया है जिसमें डायरेक्ट-प्लग चार्जिंग की सुविधा मिलती है। रिमूवेबल बैटरी वाले मॉडलों के साथ अब ग्राहक सीधे स्टैंडर्ड वॉल सॉकेट में प्लग करके चार्ज करने वाले इस विकल्प को भी चुन सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,13,000 रुपए है।

यह भी पढ़ें-Honda City का जबरदस्त मॉडल लांच, स्पोर्ट लुक के साथ ये हैं कमाल के फीचर्स

यह मॉडल व्यावहारिक रेंज, रोजमर्रा की जरूरत और आसान चार्जिंग का बेहतरीन मेल है। इसमें 3.1kWh की फिक्स बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर IDC के मुताबिक 128 किमी की रेंज देती है। इसमें 6kW की मोटर लगी है जिससे इसकी टॉप-स्पीड 70kmph है। इसमें लंबी आरामदायक सीट, 27.2 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ 4.3 इंच का LED डिस्प्ले मिलता है। वहीं DC फास्ट चार्जिंग की मदद से इसकी बैटरी सिर्फ 65 मिनट में ही 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

देश भर में 5,900 से ज्यादा फास्ट-चार्जिंग स्टेशन और 700 से ज्यादा सर्विस सेंटर उपलब्ध है। इसमें बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) का विकल्प भी मिलता है। VIDA VX2 GO FB इलेक्ट्रिक स्कूटर अगस्त की शुरुआत से देश भर के अधिकृत शोरूम में मिलने लगेगा।

Hero Motocorp अपनी पारंपरिक पेट्रोल गाड़ियां बेचने के साथ-साथ तेजी से इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। नया Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर GO FB ग्राहकों की चार्जिंग से जुड़ी अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। इससे कंपनी को तेजी से बढ़ रहे शहरी इलेक्ट्रिक मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Tag: #nextindiatimes #HeroVida #HeroMotocorp

RELATED ARTICLE