32.7 C
Lucknow
शुक्रवार, जुलाई 31, 2026

सिद्धार्थनगर में एक घर से निकले 30 सांप के बच्चे, दहशत में परिवार

सिद्धार्थनगर। जिले के एक घर में अचानक दो दर्जन से अधिक जहरीले सांप के बच्चों निकलने से घर में अफरा तफरी मच गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के महापाली गांव का है। दहशत में आए घर के लोग घर छोड़कर बाहर आ गए और अब पूरे घर की खुदाई कर बचे हुए और सांपों को बाहर निकलने का प्रयास हो रहा है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: अंतिम संस्कार में गए 3 युवक नदी में डूबे, तलाश जारी

घर में अचानक सांपों के निकलने की इस घटना के बारे में परिवार के मुखिया अजय कुमार गुप्ता ने बताया वे लोग रात में घर में आराम से बैठे हुए थे अचानक कमरे में उन्हें जहरीले गेहूंअन सांप (snake) का एक बच्चा दिखाई दिया। लोगों ने उस सांप को मार दिया लेकिन कुछ देर बाद उन्हें सांप के दो बच्चे और दिखाई दिए उसको भी मार कर यह लोग गांव में सांप पकड़ने वाले के पास गए और उसे बुला लाये।

सांप पकड़ने वाले ने उनके कमरे की खुदाई की तो वहां से करीब दो दर्जन से अधिक सांप के बच्चे निकले। इतने सांप देखकर घर के लोग डर की वजह से घर से बाहर निकल आए। लोग घर में जाने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि घर के और कमरों की खुदाई अभी चल रही है जिसमें एक दो सांप अब भी मिल रहे हैं।

दरअसल, नागिन ने घर में चार दर्जन से अधिक अंडे दे दिए थे। इन अंडों से बच्चे पैदा हुए और धीरे-धीरे वह बड़े हो गए। बड़े होने के बाद सांपों ने छुपने की जगह से बाहर निकाल कर घूमना शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने जब इसे देखा तो वे दहशत में थे। सिद्धार्थनगर में निकल रहे सांपों को लेकर दावा किया जा रहा है कि उनकी मां तीन माह से अधिक समय से वहां डेरा जमाए हुए है। फिलहाल लगातार एक घर में इतनी संख्या में सांपों के निकलने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #snake

RELATED ARTICLE