मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में आज मोहन यादव (Mohan Yadav) सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राज्यपाल ने सबसे पहले विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, पहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा और राव उदय प्रताप सिंह को मंत्री (minister) पद की शपथ दिलाई। 6 नेताओं को राज्य मंत्री बनाया गया।
यह भी पढ़ें-जानें, अटल बिहारी वाजपेई से जुड़ी कुछ अनसुनी जानकारियां
समारोह में सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya), प्रहलाद पटेल, राव उदय प्रताप सिंह ने शपथ ली। मोहन (Mohan Yadav) मंत्रिमंडल के विस्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,”गुड गवर्नेंस डे के मौके पर जो सरकार आज पूर्णनता से आकार ले रही है वो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) की अगुवाई में मध्य प्रदेश को सुशासन देगी, विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी और जनता का विकास करेगी।
सभी मंत्रियों ने मंत्री (minister) पद की शपथ ले ली है। शपथ लेने वालों में प्रदुम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, एदल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, विजय शाह, राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, करण सिंह वर्मा, संपतिया उईके, उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, राकेश शुक्ला, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ), राज्यमंत्री, राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल मंत्री (minister) के नाम शामिल हैं।
उधर प्रधुम्न सिंह तोमर के लगातार तीसरी बार मंत्री (minister) बनने पर जश्न हो रहा है। कमलनाथ, शिवराज के बाद मोहन सरकार में तोमर मंत्री (minister) बने हैं। ग्वालियर के हजीरा में समर्थकों ने जश्न मनाया। ढोल धमाकों के साथ मिठाईयां बांटी जा रही हैं।
इन नेताओं को बनाया गया राज्यमंत्री:
राधा सिंह
प्रतिमा बागरी
दिलीप अहिरवार
नरेन्द्र शिवाजी पटेल
Tag: #nextindiatimes #mohanyadav #cabinet #minister