टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप भी Instagram पर रेगुलर या कभी कभी पोस्ट करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने क्रिएटर्स और यूजर्स के लिए एक कमाल का फीचर रोल-आउट किया है, जिससे अब आप अपनी पुरानी Feed पोस्ट और Carousel पोस्ट का म्यूजिक बेहद आसानी से चेंज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-Instagram ले आया कमाल का फीचर, जान लें इस्तेमाल करने का तरीका
दरअसल कंपनी Replace Audio नाम का फीचर लेकर आई है जिसकी मदद से यूजर्स बिना पोस्ट डिलीट किए या दोबारा अपलोड किए उसमें नया ऑडियो ट्रैक ऐड कर सकते हैं। खास बात ये है कि ऐसा करने से पोस्ट के लाइक्स, कमेंट्स, शेयर और रीच पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

अब तक अगर किसी यूजर को पोस्ट का म्यूजिक चेंज करना होता था तो उसे पूरी पोस्ट डिलीट करके दोबारा अपलोड करनी पड़ती थी। इससे पहले ही मिल चुके लाइक्स, कमेंट्स और एंगेजमेंट खत्म हो जाती थी। हालांकि अब नए अपडेट के बाद ये परेशानी खत्म हो गई है और यूजर्स अपनी पुरानी पोस्ट को नए ट्रेंडिंग सॉन्ग के साथ अपडेट कर सकेंगे।
इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। चलिए स्टेप्स में जानते हैं इसका तरीका:
सबसे पहले उस Feed या Carousel पोस्ट को ओपन करें जिसका आप म्यूजिक चेंज करना चाहते हैं।
इसके बाद पोस्ट के ऊपर दाईं ओर दिए गए दो लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें।
यहां Edit ऑप्शन सेलेक्ट करें और फिर Replace Audio पर टैप करें।
इसके बाद नया गाना या ऑडियो ट्रैक सिलेक्ट कर लें।
नया ट्रैक सेव करते ही पोस्ट का ऑडियो बदल जाएगा।
ऐसा करने पर बाकी सभी एंगेजमेंट पहले की तरह सुरक्षित रहेगी। कंपनी द्वारा जारी ये नया फीचर खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, इंफ्लुएंसर्स और ब्रांड्स के लिए काफी यूजफुल साबित हो सकता है। अब आप पुराने कंटेंट को बिना दोबारा पोस्ट किए नए ट्रेंडिंग सॉन्ग्स के साथ अपडेट कर सकते हैं। इससे पुराने पोस्ट को भी एक नया लुक दिया जा सकता है। इसे मौजूदा ट्रेंड्स के हिसाब से दोबारा यूज किया जा सकेगा।
Tag: #nextindiatimes #Instagram #technology




