35.3 C
Lucknow
शनिवार, जुलाई 18, 2026

श्रीलंका में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनजोत कालरा गिरफ्तार, जानें क्या था पूरा मामला

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर मनजोत कालरा (Manjot Kalra) को श्रीलंका में गिरफ्तार किया गया है। उन पर लंका प्रीमियर लीग (LPL) में एक खिलाड़ी को रिश्वत देने का आरोप लगा है। कालरा LPL की टीम जाफना किंग्स के को-ऑनर हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी टूर्नामेंट के छठे सीजन की शुरुआत से कुछ घंटे पहले की गई।

यह भी पढ़ें-FIFA World Cup से बाहर हुई हैती की टीम, इस खिलाडी के डबल गोल से जीता ब्राजील

27 साल के कालरा को खेल से जुड़े अपराधों की जांच करने वाली श्रीलंका पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने हिरासत में लिया। उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने 31 जुलाई तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस मामले में उनके सहयोगी युवराज पुष्पा को भी गिरफ्तार किया गया है।

श्रीलंकाई पुलिस के अनुसार, कालरा पर लंका प्रीमियर लीग से जुड़े एक खिलाड़ी को पैसों का लालच देने का आरोप है। जांच एजेंसियों ने बताया कि संबंधित खिलाड़ी ने करीब 10 दिन पहले हुई इस कथित पेशकश की जानकारी अधिकारियों को दी थी। कोर्ट में बताया गया कि इस मामले की शिकायत भानुका राजपक्षे, अविष्का फर्नांडो, दुनिथ वेलालागे और दो अन्य खिलाड़ियों ने दर्ज कराई है।

गिरफ्तारी ऐसे समय हुई, जब कोलंबो के SSC ग्राउंड्स में जाफना किंग्स और गाले गैलेंट्स के बीच LPL 2026 का ओपनिंग मैच खेला जाना था। पांच टीमों वाला यह टूर्नामेंट 24 मैचों का है और 8 अगस्त तक चलेगा। इसी साल इससे पहले भी एक अन्य फ्रेंचाइजी मालिक को रिश्वत के आरोप मे सजा सुनाई जा चुकी है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने घटना का संज्ञान लेते हुए कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि टूर्नामेंट तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।

Tag: #nextindiatimes #ManjotKalra #srilanka

RELATED ARTICLE