स्पोर्ट्स डेस्क। फ्रांस ने फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। क्वार्टर फाइनल में फ्रांस का सामना मोरक्को (france vs morocco)से हुआ। बोस्टन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को फ्रांस ने 2-0 से अपने नाम किया। पहले हाफ में मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनो ने पेनल्टी सेव कर लिया। इसका कोई खास असर नहीं पड़ा और फ्रांस ने दूसरे हाफ में दो गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया।
यह भी पढ़ें-FIFA World Cup से बाहर हुई हैती की टीम, इस खिलाडी के डबल गोल से जीता ब्राजील
फ्रांस की तरफ से मैच का पहला गोल 60वें मिनट में हुआ। किलियन एम्बाप्पे ने यह गोल दागा। पेनल्टी एरिया के किनारे डेसिरे डौए से पास मिलने पर, फ्रांस के कप्तान ने शानदार स्किल दिखाया। मोरक्को के तीन खिलाड़ियों ने उन्हें घेर रखा था। इसके बावजूद एम्बाप्पे ने बिना ज्यादा बैक लिफ्ट के जबरदस्त ताकत के साथ डिफेंडर इस्सा डियोप के बगल से बॉल को गोल पोस्ट के अंदर डाल दिया।

किलियन एम्बाब्वे के गोल के 6 मिनट बाद ही फ्रांस ने अपनी बढ़त को 2-0 कर लिया। दूसरा गोल उस्मान डेम्बेले ने दागा। एम्बाप्पे से मिले पास को डेम्बेले ने दाहिने कॉर्नर में मारकर गोल दागा। मोरक्को के गोलकीपर का गेंद पर हाथ लगा लेकिन वह उसे नहीं रोक पाए।
इस मुकाबले में पूरी तरह फ्रांस का दबदबा रहा। टीम के खिलाड़ियों ने मोरक्को के खिलाफ 22 शॉट्स लिए और 9 टारगेट पर रहा। दूसरी तरफ मोरक्को का 5 में से सिर्फ एक ही शॉट गोलकीपर के एरिया में था। 27 साल के किलियन एम्बाप्पे के फीफा विश्व कप 2026 में 8 गोल हो गए हैं। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के भी 8 गोल हैं। दोनों ही खिलाडी़ गोल्डन बूट की रेस में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। एम्बाप्पे का तीसरा फीफा विश्व कप है। उनके 20 गोल हो चुके हैं। छठी बार टूर्नामेंट में खेल रहे मेसी 21 गोल के पास टॉप पर हैं।
Tag: #nextindiatimes #francevsmorocco #KylianMbappé #FIFAWorldCup2026




