37.3 C
Lucknow
सोमवार, जुलाई 6, 2026

नाहिद राणा की रफ्तार में उड़ा जिम्बाब्वे, सिर्फ 10 ओवर में झटके 6 विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के 6 फुट 5 इंच लंबे तेज गेंदबाज नाहिद राणा (Nahid Rana) की रफ्तार का कहर अब जिम्बाब्वे पर जमकर टूटा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अपनी गति से प्रभावित करने वाले इस युवा तेज गेंदबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मैच में ऐसी घातक गेंदबाजी की कि मेजबान टीम के बल्लेबाज क्रीज पर पानी मांगते नजर आए।

यह भी पढ़ें-जानें कितनी होती है क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले स्टंप्स की कीमत?

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में नाहिद राणा ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और एक्सप्रेस स्पीड के दम पर जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी। नाहिद राणा ने जिम्बाब्वे के टॉप और मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।

जिम्बाब्वे के सबसे अनुभवी बल्लेबाज और कप्तान सिकंदर रजा को नाहिद ने क्रीज पर टिकने का मौका ही नहीं दिया और महज 1 रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर नुरुल हसन के हाथों कैच आउट कराया। काइया को भी नाहिद ने ही पवेलियन की राह दिखाई।

वेस्ली मधेवेरे और क्लाइव मदांडे भी नाहिद राणा का शिकार बने। इनके अलावा ब्रैड इवांस और रिचर्ड नगारवा को भी नाहिद राणा ने ही आउट किया। नाहिद राणा की इस शानदार गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे की पूरी टीम 36.4 ओवरों में सिर्फ 141 रनों पर ढेर हो गई। नाहिद राणा के 6 विकेटों के अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं कप्तान मेहदी हसन मिराज को 1 सफलता मिली।

Tag: #nextindiatimes #NahidRana #cricket

RELATED ARTICLE