37.3 C
Lucknow
सोमवार, जुलाई 6, 2026

वीवो ने चुपके से लॉन्च किया बेहद दमदार फोन; मिलेगी 8,100 mAh बैटरी

टेक्नोलॉजी डेस्क। वीवो ने पिछले साल सितंबर में Vivo Y500 5G को चीन में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इस फोन का एक 4G वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया है लेकिन इस डिवाइस को अभी के लिए कुछ ग्लोबल मार्केट में ही पेश किया गया है। नए वाले Vivo Y500 4G में इसके 5G वेरिएंट के मुकाबले थोड़ी छोटी बैटरी मिल रही है।

यह भी पढ़ें-सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra 5G, मिल रहा 25 हजार का डिस्काउंट

साथ ही Vivo Y500 4G में गोल रियर कैमरा मॉड्यूल की जगह रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है। इस नए वाले हैंडसेट में न सिर्फ ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर मिल रहा है बल्कि 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज भी मिल रही है। डिवाइस दो कलर ऑप्शन में आया है।

कीमत की बात करें तो Vivo Y500 4G के बेस वेरिएंट की कीमत PKR 99,999 यानी लगभग 34,000 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। जबकि फोन के 256GB स्टोरेज और बेस मॉडल जितनी ही RAM वाले मॉडल की कीमत PKR 1,09,999 यानी लगभग 38,000 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। डिवाइस में Q10+ ल्यूमिनसेंट मटीरियल और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट मिल रहा है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP69 रेटिंग मिल रही है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 6nm ऑक्टा-कोर Unisoc T7300 चिपसेट मिल रहा है, जिसमें 2.0GHz पर चलने वाले 6 एफिशिएंसी कोर और 2.2GHz की पीक क्लॉक स्पीड वाले दो परफॉर्मेंस कोर मिल रहे हैं। डिवाइस में OriginOS 6 के साथ Android 16 मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 8,100mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

Tag: #nextindiatimes #VivoY5005G #Vivo

RELATED ARTICLE