टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप कुछ वक्त से नया iPhone खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो लेटेस्ट iPhone 17 Pro अभी आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जी हां, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट इस फोन पर ₹22,000 तक की छूट दे रहा है जिसमें बैंक ऑफर भी शामिल हैं। फोन पर सिर्फ बैंक ऑफर ही नहीं, बल्कि EMI ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर आप इस फोन को और भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy M17e 5G भारत में हुआ लॉन्च, पढ़ें इसके स्पेसिफिकेशन्स
Apple ने पिछले साल अपना ये प्रीमियम iPhone ₹1,34,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart अभी यह फोन ₹1,22,900 में खरीदने का मौका दे रहा है, यानी फोन पर ₹12,000 की फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो, आप अपने पुराने फोन के बदले ₹44,150 तक (iPhone 16 Pro के बदले) की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं और यह डिवाइस EMI पर भी उपलब्ध है, जिसकी किस्तें ₹4,321 से शुरू होती हैं।

फोन में 6.3 इंच की ऑल-स्क्रीन OLED डिस्प्ले है, जो शानदार कलर और सिनेमैटिक व्यूइंग एक्सपीरियंस का दावा करती है। डिवाइस में 256GB इंटरनल स्टोरेज, A19 चिप के साथ 6-कोर Hexa Core प्रोसेसर मिल रहा है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.26GHz है। यह प्रोसेसर फास्ट मल्टीटास्किंग और स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस देता है।
रिपोर्ट के अनुसार मेमोरी सप्लाई की मौजूदा स्थिति के बावजूद Apple ने अब तक स्मार्टफोन की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं। हालांकि कंपनी ने हाल ही में भारत में कई प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई हैं, जिनमें कुछ खास MacBook, iPad और HomePod शामिल हैं। इससे संकेत मिलता है कि कीमतों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। अलग-अलग रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Apple अपने आने वाले iPhone 18 लाइनअप की कीमतें बढ़ा सकता है। यह किसी एक बार के बदलाव के बजाय, लंबे समय की प्राइसिंग स्ट्रैटेजी की ओर इशारा करता है।
Tag: #nextindiatimes #iPhone17Pro #Apple




