36.6 C
Lucknow
गुरूवार, जुलाई 2, 2026

लोकसभा या राज्यसभा, किसके सांसद हैं ज्यादा अमीर? जानें यहां

नई दिल्ली। भारतीय संसद में कानून बनाने वाले हमारे जनप्रतिनिधियों की संपत्ति इन दिनों नए रिकॉर्ड बना रही है। लोकतंत्र के दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा में करोड़पति नेताओं की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन जब बात अमीरी और अकूत धन-संपत्ति की आती है तो उच्च सदन यानी राज्यसभा के माननीय सदस्य सीधे जनता द्वारा चुने जाने वाले लोकसभा सांसदों को काफी पीछे छोड़ देते हैं।

यह भी पढ़ें-INC से लेकर BJP तक…जानिए किन पार्टियों ने अब तक बंगाल पर किया है राज?

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की ताजा रिपोर्ट के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो राज्यसभा सांसदों की औसतन संपत्ति लोकसभा सांसदों के मुकाबले करीब ढाई गुना ज्यादा है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के मुताबिक, राज्यसभा के मौदूजा सांसदों की औसत घोषित संपत्ति 115.25 करोड़ रुपये है। इसकी तुलना में लोकसभा चुनाव में जीतकर आए सांसदों की औसत संपत्ति 46.34 करोड़ रुपये बैठती है।

इस तरह से दोनों सदनों के सांसदों के बीच प्रति सांसद औसत करीब 69 करोड़ रुपये का एक बहुत बड़ा फासला है। अगर कुल संपत्ति के लिहाज से देखा जाए तो राज्यसभा के 226 वर्तमान सदस्यों के पास कुल मिलाकर 26,047 करोड़ रुपये की अकूत धन-दौलत मौजूद है, जो कि देश की राजनीति में बड़े धनबल को दर्शाती है।

उच्च सदन में क्षेत्रीय दलों के सांसदों की औसत संपत्ति राष्ट्रीय दलों के मुकाबले काफी हैरान करने वाली है। राज्यसभा में भारत राष्ट्र समिति BRS के महज 3 सांसदों की औसत संपत्ति 1841.39 करोड़ रुपये है। इसके बाद समाजवादी पार्टी के सांसदों की औसतन संपत्ति 399.71 करोड़, टीडीपी के सांसदों की 251.95 करोड़ और YSRCP के माननीय सदस्यों की औसत संपत्ति 170.88 करोड़ रुपये है। वहीं देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के राज्यसभी सांसदों की औसत संपत्ति 76.46 करोड़ और कांग्रेस के सदस्यों की औसतन संपत्ति 130.37 करोड़ रुपये है।

लोकसभा (Lok Sabha) के अंदर अगर राजनीतिक दलों के हिसाब से औसत धन-दौलत का आकलन करें तो आंध्र प्रदेश ती तेलुगु देशम पार्टी (TDP) सबसे अमीर पायदान पर खड़ी है। टीडीपी के 16 लोकसभा सांसदों की औसत संपत्ति 442.26 करोड़ रुपये है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के 240 सांसदों की औसतन संपत्ति 50.04 करोड़, कांग्रेस के 99 सांसदों की 22.93 करोड़, डीएमके के 22 सांसदों की 31.22 करोड़ और समाजवादी पार्टी के 37 सांसदों की औसत संपत्ति 15.24 करोड़ रुपये है। टीडीपी, जेडीयू और शिवसेना जैसी कई पार्टियों के तो 100 फीसदी सांसद करोड़पति हैं।

Tag: #nextindiatimes #LokSabha #RajyaSabha

RELATED ARTICLE