35.6 C
Lucknow
बुधवार, जुलाई 1, 2026

Redmi K90 Ultra के खास फीचर्स दिल जीत लेंगे आपका, मिलेगा कूलिंग फैन भी

टेक्नोलॉजी डेस्क। Redmi K90 Ultra को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। ये फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है, जिसमें 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। रेडमी K सीरीज का ये नया फोन तीन कलर्स में आता है और इसमें गेमिंग और ग्राफिक्स को बेहतर बनाने के लिए एक खास D2 AI चिप शामिल की गई है।

यह भी पढ़ें-6000mAh बैटरी के साथ आया Vivo Y37+ स्मार्टफोन, यहां देखें खूबियां

Redmi K90 Ultra में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच का डिस्प्ले है और रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मेन सेंसर 50-मेगापिक्सल का है। डुअल-सिम सपोर्ट वाला Redmi K90 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इसमें 6.83-इंच का AMOLED 1.5K (1,280×2,772 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz तक रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,500Hz के इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है।

इसका डिस्प्ले HDR10+, HDR Vivid और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि ये पैनल 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस डिलीवर कर सकता है। फोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक का UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है। इसमें एक एक्टिव कूलिंग फैन दिया गया है, जिसके बारे में दावा है कि ये महज 100 सेकंड के अंदर फोन के टेम्परेचर को लगभग 10°C तक कम कर देता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi K90 Ultra के रियर में डुअल कैमरा यूनिट है, जिसमें 1/1.55-इंच सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल का Light Hunter 800 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। मेन सेंसर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इस फोन को IP66, IP68 और IP69 की रेटिंग मिली हुई है।

पावर बैकअप के लिए Redmi K90 Ultra में 8,550mAh की बेहद पावरफुल बैटरी है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के रिटेल बॉक्स में ही 100W का GaN चार्जर साथ मिलेगा। ये फोन 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

Tag: #nextindiatimes #Redmi K90Ultra #technology

RELATED ARTICLE