34 C
Lucknow
बुधवार, जुलाई 1, 2026

Ducati 2026 Multistrada V4 Rally हुई लॉन्‍च, फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश

ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में डुकाटी की ओर से कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही नई मोटरसाइकिल के तौर पर 2026 Multistrada V4 Rally को लॉन्‍च किया गया है। इस मोटरसाइकिल को एल्युमीनियम मोनोकोक फ्रेम के साथ लॉन्‍च किया गया है।

यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja 650 भारत में लॉन्च, मिला बिलकुल नया रंगरूप

निर्माता की ओर से Duacti 2026 Multistrada V4 Rally में 1158 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इस मोटरसाइकिल को 170 हॉर्स पावर के साथ 123 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। Duacti 2026 Multistrada V4 Rally में निर्माता की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है।

इसमें सेमी एक्टिव सस्‍पेंशन, एडेप्टिव DSS EVO सिस्टम, एबीएस, व्‍हीली कंट्रोल, सीबीएस, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, कॉर्नरिंग लाइट्स, एलईडी लाइट्स, 6.5 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, 17 और 19 इंच स्‍पोक व्‍हील जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। निर्माता की ओर से मोटरसाइकिल को भारत में 32.40 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 32.73 लाख रुपये है।

सुरक्षा के मामले में यह बाइक किसी लग्जरी कार से कम नहीं है। इसमें अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन के साथ-साथ अब फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग (FCW) फीचर भी जोड़ दिया गया है, जो सामने वाले वाहन से टक्कर की स्थिति में डैशबोर्ड पर अलर्ट दिखाता है। इसके अलावा इसमें कॉर्नरिंग लाइट्स के साथ फुल-एलईडी हेडलाइट दी गई है। रात के समय घर लौटते वक्त राइडर की सुविधा के लिए इसमें ‘कमिंग होम’ फंक्शन भी मिलता है, जो इग्निशन बंद होने के बाद भी कुछ सेकंड तक हेडलाइट को ऑन रखता है।

Tag: #nextindiatimes #Ducati2026MultistradaV4Rally #automobile

RELATED ARTICLE