43.5 C
Lucknow
रविवार, जून 28, 2026

अर्जेंटीना ने जॉर्डन को दी करारी मात, शानदार गोल दाग लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना ने 2026 विश्व कप के ग्रुप जे के अंतिम मैच में जॉर्डन को 3-1 से हराकर मौजूदा चैंपियन के रूप में अपना दबदबा कायम कर लिया। यह मैच न केवल अंकों के लिहाज से महत्वपूर्ण था, बल्कि लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) को मुख्य टीम में न होते हुए भी अपनी प्रतिभा को एक बार फिर साबित करने का मौका भी प्रदान किया।

यह भी पढ़ें-FIFA World Cup से बाहर हुई हैती की टीम, इस खिलाडी के डबल गोल से जीता ब्राजील

39 वर्षीय इस दिग्गज कप्तान ने फीफा वर्ल्ड कप में लगातार 7 मैचों में गोल करने का एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे आज तक दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं छू सका। मेसी ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि जॉर्डन के खिलाफ खेले गए ग्रुप-जे के आखिरी मुकाबले में हासिल की।

इस मैच में वह 60वें मिनट में बतौर सब्स्टीट्यूट मैदान पर उतरे थे और महज 20 मिनट के भीतर (80वें मिनट में) गोल दागकर उन्होंने इस मौजूदा टूर्नामेंट का अपना छठा गोल पूरा किया। मेसी का यह जादुई सफर साल 2022 के कतर वर्ल्ड कप से शुरू हुआ था जहां उन्होंने नॉकआउट दौर में ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और क्रोएशिया के खिलाफ एक-एक गोल दागा था। इसके बाद फ्रांस के खिलाफ रोमांचक फाइनल में उन्होंने दो यादगार गोल किए थे।

अपने इसी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए मेसी ने 2026 वर्ल्ड कप में भी तहलका मचाया, उन्होंने 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई। 22 जून को ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल किए और अब जॉर्डन के खिलाफ भी गोल दागकर लगातार 7वें मैच में स्कोर करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

मेसी से पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड संयुक्त रूप से फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जाइरजिन्हो के नाम था, जिन्होंने लगातार 6 मैचों में गोल करने का कारनामा किया था। फ्रांस के स्ट्राइकर जस्ट फोंटेन ने 1958 के विश्व कप में लगातार 6 मैचों में कुल 13 गोल दागे थे, जिसमें उन्होंने पश्चिम जर्मनी के खिलाफ तीसरे स्थान के प्लेऑफ में अकेले 4 गोल किए थे।

Tag: #nextindiatimes #LionelMessi #FIFAWorldCup

RELATED ARTICLE