44.4 C
Lucknow
शुक्रवार, जून 26, 2026

फीफा वर्ल्ड कप में तुर्किये का दमदार प्रदर्शन, अमेरिका को दी शिकस्त

स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप स्टेज का 15वां दिन कई बड़े उलटफेर और ऐतिहासिक उपलब्धियों का गवाह बना। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब इक्वाडोर ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराकर नॉकआउट में जगह बना ली। आइवरी कोस्ट ने कुरासाओ को 2-0 से हराकर पहली बार विश्वकप के नॉकआउट दौर में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें-इस देश ने जीता है सबसे ज्यादा बार FIFA World Cup, देखें कब कौन बना चैंपियन

वहीं शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को 3-1 से हराकर ग्रुप एफ में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि जापान और स्वीडन के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा। इस नतीजे के साथ जापान और स्वीडन, दोनों अगले दौर में पहुंच गए। वहीं, ग्रुप डी में तुर्किये और अमेरिका के बीच मुकाबला आखिर तक रोमांच से भरपूर रहा और अंत में इंजरी टाइम में तुर्किये ने विजयी गोल दागकर 3-2 से शानदार जीत दर्ज की। पराग्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

ग्रुप डी के आखिरी मुकाबलों में तुर्किये (turkiye) ने टूर्नामेंट से विदाई लेते हुए मेजबान अमेरिका को 3-2 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। अर्दा गुलर, बारिस अल्पर यिलमाज और इंजरी टाइम में काआन आयहान ने तुर्किये के लिए गोल किए, जबकि अमेरिका की ओर से ऑस्टन ट्रस्टी और सेबास्टियन बेरहाल्टर ने गोल दागे। आयहान ने इंजरी टाइम (90+8वें मिनट) में गोल दागा। उनके गोल के तुरंत बाद रेफरी ने मैच खत्म करने का एलान किया।

वहीं, ग्रुप का दूसरा मुकाबला पराग्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस ड्रॉ के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम नॉकआउट में पहुंच गई। वहीं, पराग्वे को इंतजार करना होगा। इसके बावजूद अमेरिका छह अंकों के साथ ग्रुप डी में शीर्ष पर रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट में पहुंच गया।समान अंक होने के बावजूद बेहतर टाईब्रेकर के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने पराग्वे को पीछे छोड़ दिया, जबकि तुर्किये तीन अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहकर बाहर हो गया।

Tag: #nextindiatimes #turkiye #FIFAWorldCup2026

RELATED ARTICLE