42.9 C
Lucknow
शुक्रवार, जून 26, 2026

हेमा मालिनी का 54 साल पुराना बंगला, हर कोने में बसी है धर्मेंद्र की याद

मुंबई। हेमा मालिनी (Hema Malini) ने बॉलीवुड में कदम रखा तो खूब नाम, शोहरत और पैसा कमाया। 54 साल पहले उन्होंने मुंबई में अपने लिए एक खूबसूरत आशियाना बनाया। यह घर भीतर से बहुत खूबसूरत है। हाल ही में हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने अपने घर का टूर करवाया, फैंस को अपनी मां के घर की झलक दिखाई।

यह भी पढ़ें-हेमा नहीं इस हीरोइन पर फिदा थे Dharmendra, 40 बार देखी थी एक ही फिल्म

ईशा देओल ने हाल ही में कर्ली टेल के यूट्यूब चैनल पर हेमा मालिनी के घर का टूर करवाया। घर का इंटीरियर बहुत ही खूबसूरत था। हेमा मालिनी अभिनेत्री होने के साथ क्लासिकल डांसर भी हैं, तो उनके घर में एक हॉल पूरी तरह से डांस के लिए समर्पित है। यहां पर लगभग 30 लोग डांस सीखने भी आते हैं। घर की दीवारों पर हेमा मालिनी की हर उम्र की तस्वीरें लगी हैं, कई फिल्मों से जुड़ी तस्वीरें भी इनमें नजर आईं।

धर्मेंद्र की यादों को भी हेमा मालिनी और ईशा ने संजोकर रखा है। डांस हॉल में दिवंगत अभिनेता की एक बड़ी तस्वीर लगी है। जिसे देखकर ईशा देओल भावुक हो जाती है। एक कमरे में सोफे पर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की तस्वीरों वाले कुशन रखे हैं, जो घर की रौनक बढ़ा रहे हैं।

हेमा मालिनी के घर का डाइनिंग एरिया भी बहुत खुला हुआ और सादगी से भरा है। साथ ही उनके घर में दो किचेन भी हैं। डांस हॉल उनके क्लासिकल डांस की तरफ कमिटमेंट को दिखाता है, जिसके चलते यह कमरा और भी खास हो जाता है। वहीं इस कमरे में सम्मान के चलते किसी भी फुटवियर की इजाजत नहीं है। हेमा मालिनी के बंगले का एक इतिहास है। दरअसल उन्होंने बताया था कि 1972 में जब वह सीता और गीता की शूटिंग कर रही थीं तो उन्होंने यह प्रॉपर्टी खरीदी थी।

Tag: #nextindiatimes #HemaMalini #Bollywood

RELATED ARTICLE