41.4 C
Lucknow
बुधवार, जून 24, 2026

रजनीकांत की अगली फिल्म का नाम होगा ‘धर्मन’, फर्स्ट लुक ने उड़ाए होश

एंटरटेनमेंट डेस्क। यह तो सभी जानते हैं कि एक्टर कमल हासन, रजनीकांत की अगली फिल्म प्रोड्यूस करने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर को लेकर काफी अफवाहें थीं। पहले कुछ नामों की घोषणा भी हुई थी लेकिन उसके बाद कोई अपडेट नहीं आया। मगर आज आखिरकार कमल हासन ने घोषणा की है कि अश्वथ मारिमुथु, रजनीकांत के साथ इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें-रकुल प्रीत सिंह ने हिमालयन योग गुरू के साथ किया ऐसा योग, लोग हैरान

कमल हासन ने रजनीकांत का एक पोस्टर शेयर किया और बताया कि फिल्म का नाम ‘धर्मन’ (Dharman) रखा गया है। फिल्म के पोस्टर में रजनीकांत काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। उन्होंने सर्जन जैसी पोशाक पहनी हुई है। एक्टर के हाथों में दस्ताने हैं जिन पर खून के निशान हैं। साथ ही, उनके हाथ में सर्जिकल उपकरण भी दिख रहा है, जिससे फैंस बस अंदाजा ही लगा सकते हैं कि फिल्म में एक्टर क्या करने वाले हैं।

फैंस उनके किरदार और कहानी को लेकर उत्सुक हैं, क्योंकि रजनीकांत खून के दाग वाले दस्ताने पहने और सर्जिकल उपकरण पकड़े हुए दिख रहे हैं। इससे एक गंभीर और रहस्यमयी माहौल बन रहा है। जहां रजनीकांत ने हाल ही में ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी की है, वहीं नेल्सन दिलीप कुमार के साथ भी उनकी एक फिल्म आ रही है, जिसमें रजनीकांत और कमल हासन दोनों मुख्य भूमिकाओं में होंगे। अब इस नई फिल्म के आने से रजनीकांत की फिल्मों के चुनाव को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

‘धर्मन’ की आधिकारिक घोषणा के साथ रजनीकांत का फिल्म लाइन-अप पहले से कहीं ज्यादा मजबूत लग रहा है। कमल हासन का प्रोडक्शन, अश्वथ मारिमुथु का डायरेक्शन और रजनीकांत का दिलचस्प नया अवतार, इन सबने इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के सबसे बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में से एक बना दिया है। आने वाले महीनों में कास्ट, कहानी और शूटिंग शेड्यूल के बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Tag: #nextindiatimes #Dharman #Rajinikanth

RELATED ARTICLE