39.6 C
Lucknow
मंगलवार, जून 23, 2026

अल्जीरिया ने जॉर्डन को हराकर खत्म किया 12 साल का सूखा, खूब बने रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। अल्जीरिया (algeria) ने मंगलवार को होस्टन स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-के के मैच में जॉर्डन को 2-1 से मात देकर नॉकआउट दौर में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। अल्जीरिया ने दो शानदार कॉर्नर्स को गोल में तब्दील कर अपनी जीत की पटकथा लिखी और इस मैच में कई मुकाम हासिल किए।

यह भी पढ़ें-france vs senegal: एम्बाप्पे के दम पर फ्रांस ने फुटबॉल विश्व कप में किया आगाज

मैच में पहला गोल कर बढ़त बनाने वाली जॉर्डन बाद की अवधि में कमजोर पड़ गई, जबकि अल्जीरिया ने दूसरे हाफ में 2 गोल करते हुए मैच अपने पक्ष में कर लिया। इस हार के साथ ही जॉर्डन विश्व कप से बाहर हो गया है। फीफा की रिपोर्ट के मुताबिक अल्जीरिया और जॉर्डन दोनों ने अपने शुरुआती मैच गंवाए थे। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए नॉकआउट स्टेज के लिहाज से बेहद अहम था। अल्जीरिया ने धैर्य और करिश्माई खेल दिखाते हुए मैच अपने नाम कर अगले स्टेज की अपनी संभावना बरकरार रखी है।

मैच में गोल के साथ ही इस विश्व कप में गोल करने वाला अल्जीरिया 44वां देश बन गया। जॉर्डन की तरफ से पहले हाफ के 36 वें मिनट में निजार अल-राशदान ने गोल मारा, जबकि अल्जीरिया की तरफ से 69 वें मिनट में नाधीर बेनबौली ने और 82वें मिनट में अमीन गौरी गोल मारा।

रिकॉर्ड्स की हुई बारिश:

अल्जीरिया की ये इस वर्ल्ड कप में पहली जीत है। उसे अपने पहले मैच में अर्जेंटीना के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इसी के साथ उसने एक और मुकाम भी हासिल कर लिया। ये पहली बार है जब अल्जीरिया ने वर्ल्ड कप में एक गोल से पिछड़ने के बाद जीत हासिल की है। अल्जीरिया ने सात हार और दो ड्ऱॉ के बाद वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत हासिल की है।

अल्जीरिया अपने ग्रुप में ज्यादा से ज्यादा दूसरे स्थान तक रह सकती है और अगर वह ऐसा कर पाती है तो फिर अगले दौर में जगह बना लेगी। अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को मात देकर अपनी जगह तो अगले दौर में पक्की कर ली है।

Tag: #nextindiatimes #algeria #

RELATED ARTICLE