41 C
Lucknow
रविवार, जून 21, 2026

जल्द लॉन्च होगी Honda ADV 160, मिलेगा दमदार इंजन और धांसू फीचर्स

ऑटो डेस्‍क। दो पहिया वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्‍द ही नए स्‍कूटर को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है लेकिन इस स्‍कूटर के लॉन्‍च को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें-Honda Activa या TVS Jupiter…कौन सी स्कूटी है पैसा वसूल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से एडवेंचर सेगमेंट में Honda ADV 160 स्‍कूटर को लॉन्‍च किया जा सकता है। होंडा की ओर से इस स्‍कूटर में एलईडी लाइट्स, 8.1 लीटर पेट्रोल टैंक, 14 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 165 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, सिंगल चैनल एबीएस, बड़ी विंडस्‍क्रील, यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर को दिया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि होंडा इस स्कूटर को पूरी तरह से भारत में ही बनाएगा, जिससे इसकी कीमत काफी किफायती होने की उम्मीद है। 

निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर में 156.9 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन से स्‍कूटर को 15.8 हॉर्स पावर और 14.7 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसमें सीवीटी ट्रांसमिशन को दिया जा सकता है। होंडा की ओर से अभी इस स्‍कूटर के लॉन्‍च को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन निर्माता की ओर से इसे भारत में 2027 के शुरू तक लॉन्‍च किया जा सकता है।

इसकी सीट की ऊंचाई 780mm है, जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से संभाल सकते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है, जिससे यह गड्ढों और स्पीड-ब्रेकर्स को आसानी से पार कर सकता है। भारत में Honda ADV 160 स्‍कूटर का सीधा मुकाबला Yamaha Aerox 155, Hero Xoom 160 और TVS Ntorq 150 जैसे स्‍कूटर से करना होगा। यह स्कूटर 2026 के अंत तक या फिर 2027 की शुरुआत में भारतीय सड़कों पर दौड़ता हुआ नजर आ सकता है।

Tag: #nextindiatimes #HondaADV160 #Honda

RELATED ARTICLE