32.7 C
Lucknow
रविवार, जुलाई 26, 2026

‘एपेक्स’ से ‘द रिप’ तक; OTT पर सस्पेंस का तगड़ा डोज, देख डालें 2026 की ये 5 थ्रिलर फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क। साल 2026 में अब तक कई दमदार थ्रिलर फिल्मों ने दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखा है। रहस्यमयी कहानियों, खतरनाक मिशनों और रोमांच से भरपूर सर्वाइवल ड्रामा ने इस साल थ्रिलर जॉनर को खास बना दिया। अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो 2026 की कुछ फिल्में आपकी OTT वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-टॉम क्रूज का असली नाम जानते हैं आप? ये हैं अब तक के उनके खतरनाक स्टंट्स

द रिप:

द रिप एक दमदार क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मैट डेमन और बेन एफ्लेक है। इस फिल्म की कहानी मियामी की एक एलीट नारकोटिक्स यूनिट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक ऑपरेशन के दौरान कार्टेल के ठिकाने से करोड़ों डॉलर की छिपी हुई रकम मिलती है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं।

क्राइम 101:

क्राइम 101 एक शानदार क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी साउदर्न कैलिफोर्निया में होने वाली हाई-प्रोफाइल ज्वेलरी चोरी की घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। इन चोरियों की जांच कर रहे डिटेक्टिव लू लुबेसनिक को शक होता है कि इसके पीछे कोई एक मास्टरमाइंड है। ये फिल्म इस साल की बेहतरीन क्राइम थ्रिलर्स में गिनी जा रही है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते है।

एपेक्स:

‘एपेक्स’ साल 2026 की एक दमदार सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी साशा नाम की एक रॉक क्लाइंबर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी निजी जिंदगी के दर्द से उबरने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सुनसान जंगलों में जाती है। सस्पेंस और रोमांच से भरपूर ये फिल्म थ्रिलर लवर्स के लिए शानदार ऑप्शन है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है।

तू या मैं:

‘तू या मैं’ भी इसी साल थिएटर में रिलीज हुई थी, जो एक रोमांचक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी मराठी नाम के एक उभरते रैपर और अवनी नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब उनका रोमांटिक ट्रिप एक डरावने हादसे में बदल जाता है और वे एक स्विमिंग पूल में खतरनाक मगरमच्छ के साथ फंस जाते हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है।

टॉम क्लैंसी की जैक रायन: घोस्ट वॉर-

‘टॉम क्लैंसी की जैक रायन: घोस्ट वॉर’ एक हाई-ऑक्टेन पॉलिटिकल और स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जॉन क्रासिंस्की एक बार फिर जैक रयान के किरदार में नजर आते हैं। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है।

Tag: #nextindiatimes #OTT #Entertainment

RELATED ARTICLE