29.8 C
Lucknow
मंगलवार, जुलाई 21, 2026

इतिहास की सबसे सनकी रानी! जो संबंध बनाकर आशिक को जिंदा जला डालती थी

डेस्क। अफ्रीका इतिहास की सबसे विवादित और रहस्यमयी कहानियों में से एक रानी एनजिंगा एमबांदी से जुड़ी है। वे आज के अंगोला की एक महान योद्धा रानी थी। सदियों से यूरोपीय लेखकों और यात्रियों ने उनके निजी जीवन के बारे में चौंकाने वाली कहानी फैलाई हैं। उनका दावा है की रानी (Queen) के साथ एक रात बिताने के लिए पुरुषों को जानलेवा लड़ाइयां लड़नी पड़ती थी और कथित तौर पर उसके बाद उन्हें मौत की सजा दे दी जाती थी।

यह भी पढ़ें-इन देशों में चलती है ‘प्लास्टिक करेंसी’, पढ़ें सबसे पहले किसने किया था शुरू

रानी एनजिंगा एमबांदी ने 17 वीं सदी में शासन किया और अफ्रीका के पुर्तगाली औपनिवेशिक विस्तार और दास व्यापार का जोरदार विरोध करने के लिए प्रसिद्ध हुई। इतिहासकार उन्हें एक काफी ज्यादा बुद्धिमान रणनीतिकार, कूटनीतिज्ञ और सैन्य नेता के रूप में बताते हैं। आज अंगोला में उन्हें एक राष्ट्रीय नायक और प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने अपने जीवन का ज्यादातर समय अपने राज्य को विदेशी नियंत्रण से बचाने में बिताया।

पुराने यूरोपीय रिकॉर्ड्स के मुताबिक रानी कथित तौर पर पुरुषों का एक समूह रखती थी जिसे चिबाडोस कहा जाता था। कहानियों में यह दावा किया गया था कि इन पुरुषों को महिलाओं के कपड़े पहना कर उनसे शाही दरबार में लगभग परिचारकों या फिर साथियों की तरह सेवा करवाई जाती थी।

कुछ किताबों में लिखा है कि दो पुरुषों को रानी के साथ रात बिताने का अधिकार पाने के लिए आपस में लड़ने के लिए मजबूर किया जाता था। कहानियों के मुताबिक सिर्फ जीवित विजेता को ही चुना जाता था। सबसे चौंकाने वाला दावा यह था कि रानी के साथ रात बिताने के बाद चुने हुए पुरुष को कथित तौर पर अगली सुबह जिंदा जला दिया जाता था। ऐसा इसलिए ताकि शाही रहस्य कभी भी लोगों के सामने ना आ सके। हालांकि आधुनिक इतिहासकारों का यह कहना है कि इन दावों के वास्तव में सच होने के काफी कम प्रमाण मौजूद हैं।

Tag: #nextindiatimes #Queen #history

RELATED ARTICLE