तमिलनाडु। तमिलनाडु की राजनीति में इस समय जबरदस्त हलचल मची हुई है। कभी पुलिस की वर्दी में अपराधियों के छक्के छुड़ाने वाले और बाद में बीजेपी का फायरब्रांड चेहरा बने के. अन्नामलाई (K. Annamalai) को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। कोयंबटूर की सड़कों पर लगे कुछ पोस्टर्स और अन्नामलाई की दिल्ली दौड़ ने राज्य से लेकर केंद्र तक के सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है।
यह भी पढ़ें-INC से लेकर BJP तक…जानिए किन पार्टियों ने अब तक बंगाल पर किया है राज?
के. अन्नामलाई पढ़ाई में शुरू से ही काफी तेज रहे हैं। उन्होंने कोयंबटूर के PSG College of Technology से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.E. की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग के दौरान ही उन्होंने लीडरशिप और मैनेजमेंट में रुचि दिखाई, जिसने आगे चलकर उनके करियर को नई दिशा दी। इंजीनियरिंग के बाद अन्नामलाई ने देश के प्रतिष्ठित Indian Institute of Management Lucknow से MBA किया।

IIM जैसी बड़ी संस्था से पढ़ाई करने के बाद उनके पास कॉर्पोरेट सेक्टर में जाने के कई मौके थे लेकिन उन्होंने देश सेवा का रास्ता चुना और UPSC की तैयारी शुरू कर दी। 2011 में के. अन्नामलाई ने UPSC परीक्षा पास की और IPS अधिकारी बने, उन्हें कर्नाटक कैडर मिला। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने उडुपी और चिकमंगलूर जैसे इलाकों में काम किया। लोग उन्हें सिंघम ऑफिसर तक कहने लगे थे क्योंकि वे सख्त लेकिन ईमानदार अफसर माने जाते थे। उनकी कार्यशैली को लेकर आम लोगों के बीच अच्छी छवि बनी।
IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने राजनीति में कदम रखा और बीजेपी जॉइन कर ली। पार्टी ने उन्हें तमिलनाडु में तेजी से आगे बढ़ाया। युवा नेताओं में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई और वे जल्द ही तमिलनाडु BJP के अध्यक्ष भी बने। उनकी आक्रामक शैली ने राज्य की राजनीति में बीजेपी को नई पहचान दिलाई। अब बात करें संपत्ति तो 2024 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक के. अन्नामलाई और उनके परिवार के पास करीब 4.07 करोड़ रुपये है। इसमें कृषि भूमि, निवेश, आभूषण और दूसरी चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं।
Tag: #nextindiatimes #KAnnamalai #Tamilnadu




