33 C
Lucknow
सोमवार, जून 1, 2026

सिद्धार्थनगर में सपा ने खोला मोर्चा, बैलगाड़ी मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में समाजवादी पार्टी ने महंगाई, खाद संकट और जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शोहरतगढ़ विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन (protest) किया।

यह भी पढ़ें-प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, युवक की हालत नाजुक

इस दौरान नेताओं ने सरकार पर किसानों और आम जनता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। समाजवादी पार्टी के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला महासचिव कमरुज्जमा की अध्यक्षता में निकाले गए बैलगाड़ी मार्च के जरिए सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई, खाद की कमी, डीजल संकट और पेयजल जैसी समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने कहा कि किसान खाद के लिए भटक रहे हैं, डीजल की उपलब्धता प्रभावित है और गैस सिलेंडर के लिए लोगों को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ दावे और वादे कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर जनता परेशान है।

सपा नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों और आम जनता की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से तत्काल राहत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #protest

RELATED ARTICLE