31 C
Lucknow
सोमवार, जून 1, 2026

मालामाल हुए वैभव सूर्यवंशी, RCB पर पैसों की तो वैभव पर अवार्ड्स की हुई बारिश

स्पोर्ट्स डेस्क। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को फाइनल में पांच विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ जहां RCB को 20 करोड़ की प्राइज मनी दी गई तो वहीं 15 साल के होनहार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को पांच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें-रोहित शर्मा और विराट कोहली में कौन है ज्यादा अमीर? नेट वर्थ उड़ा देगी होश

IPL 2026 फाइनल मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने इस सीजन कुल पांच अवॉर्ड अपने नाम किए। जिसमें ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्स ऑफ द सीजन अवॉर्ड शामिल हैं।

इन पांचों अवॉर्ड के लिए वैभव को अलग अलग ट्रॉफी और कुल 50 लाख की इनामी राशि भी दी गई। वैभव ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा। इसके अलावा उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ 72 बार गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया, जिसके लिए उन्हें ‘सुपर सिक्सेस’ का अवॉर्ड मिला।

IPL 2026 अवार्ड्स लिस्ट:

विजेता: RCB- 20 करोड़ रुपये
उपविजेता: GT- 12.5 करोड़ रुपये
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी- 15 लाख रुपये
ऑरेंज कैप: वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
पर्पल कैप: कगिसो रबाडा- 10 लाख रुपये
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
सबसे ज्यादा डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज- 10 लाख रुपये
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी- सिएरा कार
सबसे ज्यादा छक्के: वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
सबसे ज्यादा चौके: साईं सुदर्शन- 10 लाख रुपये
कैच ऑफ द सीजन: मनीष पांडे- 10 लाख रुपये
प्लेयर ऑफ द फाइनल: विराट कोहली- 5 लाख रुपये
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: ईडन गार्डन्स- 50 लाख रुपये
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: धर्मशाला- 25 लाख रुपये

Tag: #nextindiatimes #VaibhavSuryavanshi #IPL2026 #RCB

RELATED ARTICLE