मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के बारे में जब भी चर्चा होती है, उसमें फ्रेंचाइजी टीमों की मालकों के बारे में खूब बात की जाती है। बॉलीवुड का भी आईपीएल से पुराना नाता है, जिसमें शाह रुख खान और प्रीति जिंटा जैसे फिल्मी सितारे क्रमश: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के मालिक हैं। लेकिन इन सबसे अधिक लाइमलाइट में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन रहती हैं, जो हर आईपीएल सीजन में अपनी बेबाक खूबसूरती को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं।
यह भी पढ़ें-आलिया भट्ट ने चंद रुपए में साइन की थी पहली फिल्म, आज करोड़ों करती हैं चार्ज
आईपीएल क्रिकेट टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालिकन और सीईओ के अलावा काव्या एक सफल इंडियन बिजनेस वूमेन हैं। आईएपीएल (IPL 2026) के अलावा अन्य विदेशी क्रिकेट लीग में भी उनकी टीम खेलती हैं। दरअसल काव्या मारन सन टीवी नेटवर्क के मालिक और भारत के दिग्गज कारोबारी कलानिधि मारन की बेटी हैं। अपने पिता की तरह काव्या भी बिजनेस के मामले में मास्टर माइंड हैं और ब्यूटी विद ब्रेन का उदाहरण पेश करती हैं।

चेन्नई से बी कॉम की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने वारविक बिजनेस स्कूल, UK से एमबीए में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। साल 2018 से वह आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालिकन के तौर पर जुड़े हैं और तब से अपनी टीम को सपोर्ट करती हुई नजर आ रही हैं।
खूबसूरती के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद की मालिकन Kavya Maran का कोई तोड़ नहीं है और अपनी नेचुरल ब्यूटी के दम पर वह आलिया भट्ट और तमन्ना भाटिया जैसी बी टाउन की कम से कम 10 अभिनेत्रियों पर भारी पड़ती हैं। मैच डे के दौरान सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होती हैं। बात की जाए उनकी नेटवर्थ (Kavya Maran Net Worth) की तरफ तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित वह करीब 400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं।
Tag: #nextindiatimes #KavyaMaran #SRH #IPL2026




